दिल्ली के 'दाऊद' को महंगा पड़ा स्कॉर्पियो वाला स्टंट; गिरफ्तार किया गया, गाड़ी भी जब्त

Jan 20, 2026 03:35 pm ISTMohit लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

बताया जा रहा है कि आरोपी ने जब ये स्टंट किया तो वह अपने दोस्त के साथ मुरथल जा रहा था। गिरफ्तार शख्स दिल्ली के ओखला में रहता है उसक नाम दाऊद अंसारी बताया जा रहा है।

दिल्ली के 'दाऊद' को महंगा पड़ा स्कॉर्पियो वाला स्टंट; गिरफ्तार किया गया, गाड़ी भी जब्त

सोशल मीडिया पर ब्लैक स्कॉर्पियो कार का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें ड्राइवर बेखौफ स्टंटबाजी करते नजर आ रहा है। ड्राइवर ने अपनी जान को तो खतरे में डाला ही साथ में दूसरे की जान को भी खतरे में डाला। दिल्ली पुलिस ने अब लापरवाही से ड्राइविंग के मामले में ब्लैक स्कॉर्पियों गाड़ी के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। यही नहीं पुलिस ने गाड़ी जब्त कर मामला भी दर्ज कर लिया है।

दिल्ली पुलिस ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि ‘सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए, समयपुर बादली पुलिस स्टेशन की टीम ने त्वरित कार्रवाई की। लापरवाही और खतरनाक तरीके से चलाई जा रही गाड़ी को जब्त कर लिया गया है और ड्राइवर को भारतीय न्याय संहिता और मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।’

दोस्त के साथ मुरथल जा रहा था

आपको बता दें कि स्टंटबाजी की ये घटना जीटी रोड की बताई जा रही है। कार के मालिक ने गाड़ी के पीछे के शीशे में 'दाऊद' भी लिखवा रखा है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने जब ये स्टंट किया तो वह अपने दोस्त के साथ मुरथल जा रहा था। गिरफ्तार शख्स दिल्ली के ओखला में रहता है उसका नाम दाऊद अंसारी बताया जा रहा है। पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद शख्स को ट्रेस करना शुरू कर दिया था।

कानून का डर नहीं

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स गाड़ी को कभी अचानक दाएं मोड़ रहा है तो अगले ही पल बाएं। गनीमत ये रही कि किसी और की गाड़ी टकराई नहीं या उसकी गाड़ी का बैलेंस नहीं बिगड़ा वरना वह पलट भी सकती थी। ड्राइवर के इस स्टंट से साफ है कि उसे कानून का डर नहीं और वह सड़क पर जिस तरह चाहे उस तरह ड्राइव कर सकता है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच एकबार फिर बहस छिड़ गई कि लोग रोड सेफ्टी की ओर ध्यान क्यों नहीं देते हैं।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit
मोहित ने पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान आईआईएमसी दिल्ली से की है। 2016 में डिजिटल मीडिया डेब्यू। अमर उजाला से शुरुआत फिर एनडीटीवी और जनसत्ता से होकर अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर डिप्टी कंटेट प्रोड्यूसर पद पर कार्यरत। स्पोर्ट्स की वेब स्टोरीज कवर करते हैं। पॉलिटिक्स में दिलचस्पी रखते हैं। खाली समय में गेम खेलना और खाना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;