दिल्ली में आज और कल का मौसम, बारिश की संभावना या नहीं? जानें IMD की भविष्यवाणी

Mohit लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

राजधानी में आज आसमान साफ रहेगा और बारिश की भी कोई संभावना नहीं है। आज शनिवार है तो ऐसे में अगर आप कहीं घूमने की प्लानिंग में हैं तो निश्चित ही जा सकते हैं।

दिल्ली में आज और कल का मौसम, बारिश की संभावना या नहीं? जानें IMD की भविष्यवाणी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली में अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। इस दौरान करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम के इस बदलते मिजाज से मौसम सुहावना होने की संभावना है।

दिल्ली में आज के मौसम की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर का मौसम मिला-जुला है। धूप तो निकल रही है, लेकिन बादलों के आने-जाने से गर्मी का असर थोड़ा कम हुआ है। आज मौसम में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है। आसमान साफ रहेगा और बारिश की भी कोई संभावना नहीं है। आज शनिवार है तो ऐसे में अगर आप कहीं घूमने की प्लानिंग में हैं तो निश्चित ही जा सकते हैं।

रविवार की सुबह हल्की बारिश होने की संभावना

रविवार के मौसम की बात करें तो IMD के मुताबिक नॉर्थ इंडिया में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते रविवार की सुबह हल्की बारिश होने की संभावना है जो अगले सप्ताह के शुरुआती दिनों तक जारी रह सकती है। यानी अगले कुछ दिन दिल्लीवालों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

अधिकतम तापमान लगभग इतना रह सकता है

दिल्ली-एनसीआर में तापमान को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अधिकतम तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मालूम हो कि अप्रैल के आखिरी दिनों में तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

गुरुवार को हुई थी कई इलाकों में बारिश

दिल्लीवासियों को गुरुवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है। लू की तीव्रता कम हुई है हालांकि उमस और गर्मी का असर काफी हद तक बना हुआ है। राजधानी में शुक्रवार को अधिकत तापमान में गिरावट देखी गई और यह 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री कम है।

क्या है येलो अलर्ट?

येलो अलर्ट का सीधा सा मतलब है कि 'सावधान रहें' हालांकि इसका मतलब है कि मौसम ऐसा हो सकता है जिससे आपके सामान्य कामों में बाधा आए, लेकिन यह इतना खतरनाक नहीं है कि कोई बड़ा नुकसान हो।

दिल्ली की हवा कैसी?

दिल्ली में शुक्रवार शाम को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 119 दर्ज किया गया, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) के 'समीर' एप के अनुसार, शहर के 29 केंद्रों पर हवा की गुणवत्ता 'मध्यम' और 14 केंद्रों पर 'संतोषजनक' रही, जबकि एक केंद्र पर यह 'बहुत खराब' स्तर पर पहुंच गई।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।