सावधान! दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी, सुहावने मौसम के बीच जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट
आईएमडी ने आने वाले दिनों में तापमान में संभावित वृद्धि का भी पूर्वानुमान लगाया है। आईएमडी ने कहा है कि उत्तर-पश्चिमी भारत में 10 मई तक अधिकतम तापमान में लगभग 3-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम बीते कुछ दिन से सुहावना बना हुआ है। शुक्रवार सुबह की शुरुआत हल्की ठंडक के साथ हुई और अच्छी बात यह रही कि हवा की गुणवत्ता 'संतोषजनक' स्तर पर थी। मई के महीने में जहां आमतौर पर उत्तर भारत भीषण गर्मी और लू की चपेट में रहता है, वहीं इस साल देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज बदला-बदला है। दिल्ली के आधार मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम है।
गर्मी से राहत है तो हवाओं ने भी राहत दी हुई है और तापमान में कोई ज्यादा बढ़ोत्तरी नहीं है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आने वाले दिनों में तापमान में संभावित बढ़ोत्तरी का भी पूर्वानुमान लगाया है। आईएमडी ने कहा है कि उत्तर-पश्चिमी भारत में 10 मई तक अधिकतम तापमान में लगभग 3-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है।
आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान लगाया है, जिससे अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी और शुक्रवार को यह 33-35 डिग्री सेल्सियस और शनिवार को 35-37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिन के ज्यादातर समय तेज धूप खिली रहेगी, हालांकि बाद में कुछ इलाकों में हल्के बादल छा सकते हैं। फिर भी, कुल मिलाकर मौसम स्थिर और सुहावना बना रहने की उम्मीद है। वहीं शनिवार तक न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से फिलहाल दिल्ली-एनसीआर के लिए कोई भी अलर्ट जारी नहीं की गया है।
हवाओं में अभी वह चुभन महसूस नहीं हो रही
भारत मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट देखी गई, क्योंकि दिनभर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार, सफदरजंग में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.7 डिग्री कम और पिछले दिन की तुलना में 1.8 डिग्री कम है। जो साल के इस समय के हिसाब से अपेक्षाकृत कम है। इसी का परिणाम है कि दिल्ली की हवाओं में अभी वह चुभन महसूस नहीं हो रही, जो इस मौसम की पहचान है।
कैसी है दिल्ली की हवा?
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने जानकारी दी है कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'संतोषजनक' स्तर पर बनी हुई है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) शुक्रवार सुबह 98 मापा गया है। गौरतलब है कि सीपीसीबी शून्य से 500 के पैमाने पर हवा की गुणवत्ता को 'अच्छे' से लेकर 'गंभीर' श्रेणियों में विभाजित करता है, जिसमें 128 का स्तर सामान्य से थोड़ा अधिक (मध्यम) माना जाता है।
लेखक के बारे में
Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


