दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा? 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, जानें IMD का ताजा अपडेट

By Mohit
पीटीआई, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Delhi Weather Update: दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज के मौसम के लिए अपडेट जारी किया है। दिल्ली में आज झमाझम बारिश होगी या बेहद ही हल्की? आइए जानते है।

Delhi Weather

Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। यह बढ़ोत्तरी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के शहर में हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना के बीच दर्ज की गई।

शहर के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा और कल के मुकाबले 0.9 डिग्री ज्यादा है। इसके अलावा अन्य मौसम केंद्र में भी न्यूनतम तापमान में इसी तरह की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।

पालम में न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि शुक्रवार के मुकाबले 1.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि शुक्रवार के मुकाबले 0.6 डिग्री ज्यादा है। रिज में न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस तो आया नगर में 27.6 डिग्री दर्ज किया गया जो कि कल के मुकाबले 1.8 डिग्री ज्यादा है।

आज कैसा रहेगा मौसम?

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज दिल्ली के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि दिनभर कहीं-कहीं छिटपुट बारिश और बादल छाए रहने की संभावना जरूर है।

आईएमडी के अधिकारी ने बताया कि ‘दिल्ली में आज दोपहर और शाम के दौरान हल्की से हल्की बारिश, आंधी-तूफान, गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।’

अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना

मौसम विभाग ने इसी तरह के मौसम की स्थिति अगले कुछ दिनों तक बने की संभावना जताई है। आईएमडी के मुताबिक, शनिवार को अधिकतम तापमान में और गिरावट आ सकती है और यह 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है।

मध्यम श्रेणी में दिल्ली की हवा

दिल्ली की हवा की बात करें तो सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक शनिवार सुबह 8 बजे एयर क्वालिटी इडेंक्स (एक्यूआई) 122 दर्ज किया गया जो कि मध्यम श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के मुताबिक, शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 को 'गंभीर' माना जाता है।

कल कैसा था मौसम?

दिल्ली में मानसून के एक दिन बाद शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए रहे थे और अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आईएमडी ने शुक्रवार को भी वीकेंड में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान जताया था।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsनई दिल्लीदिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा? 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, IMD का ताजा अपडेट