ब्रिक्स समिट की तैयारियों के बीच भारी बारिश, दिल्ली में थम गई वाहनों की रफ्तार; कई इलाकों में जलभराव

By Mohit
पीटीआई, नई दिल्ली
share

Delhi Weather Today: दिल्ली में शुक्रवार के बाद शनिवार को भी कई इलाकों में जोरदार बारिश देखने को मिली है। बारिश के बाद कई इलाके जलमग्न हो गए। इससे ट्रैफिक काफी धीमा हुआ और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Delhi Weather Today: दिल्ली में शनिवार को भी कई इलाकों में झमाझम बारिश देखने को मिली। बारिश के बाद कई रूट्स पर जलभराव हो गया और सड़कें तालाबा में तब्दील हो गईं। पालम एयरपोर्ट टनल और संगम विहार में नीम चौक रोड के आसपास भी भारी जलभराव की सूचना है। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 में भी जलभराव की सूचना मिली। वहीं संगम विहार में कई जगह तालाब में तब्दील हो गई तो शकरपुर, लक्ष्मी नगर और महरौली-बदरपुर रोड पर भी जलभराव दिखा। महिपालपुर में तो जलभराव ने लोगों को खासा परेशान किया। इस दौरान वाहनों को पानी को चीरते हुए निकलना पड़ा जबकि बच्चे पानी से भर चुके रास्तों पर मस्ती करते नजर आए।

वहीं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक्स पर लोगों को सतर्क किया और बताया कि जलभराव और ब्रिक्स समिट के चलते कई लोकेशन पर ट्रैफिक की आवाजाही धीमी रहेगी। वहीं ऐसी सूचना है कि मथुरा रोड पर अपोलो हॉस्पिटल और आश्रम चौक के बीच एक पेड़ गिर गया।

कहां-कहां पानी भरा?

रोटरी चौक से डीजेबी चौक तक का हिस्सा, राधा स्वामी सत्संग भवन और डीजेबी चौक होते हुए ओमेक्स की ओर जाने वाला रास्ता, रोटरी चौक से डीजेबी चौक पर रोड नंबर 210, डीजेबी रेड लाइट-ओमेक्स रोड, ओमेक्स रोड द्वारका सेक्टर 1, 7, 8, 9, 10 और 20 और एनएच-8 अंडरपास में जलभराव देखने को मिला।

कहां कितनी बारिश दर्ज?

सफदरजंग में सुबह 8.30 से 11.30 के बीच 22 मिमि, पालम में 25.2 मिमि, लोधी रोड में 24.4 मिमि और रिज में 6.8 मिमि बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश के वजह से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट और धौला कुआं के बीच नेशनल हाईवे-48 पर पानी भर गया। अन्य स्टेशनों की बात करें तो आया नगर में 13.4 मिमि, पूसा में 13.5 मिमि, मयूर विहार 7 मिमि, जफरपुर 2.5 मिमि, छत्तरपुर 22 मिमि, जनकपुरी 8.5 मिमि, नारायणा 20.5 मिमि, झरोदा कलां 4.5 मिमि और पीतमपुरा में 2.2 मिमि बारिश दर्ज की गई।

दिन के शेष हिस्से के लिए ऑरेंज अलर्ट

शहर में सुबह और दोपहर के दौरान ऑरेंज और रेड अलर्ट की स्थिति बनी रही। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शेष दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। इस दौरान बिजली कड़कने और हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान देखने को मिल सकता है। इसके अलावा शाम तक कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsनई दिल्लीब्रिक्स समिट की तैयारियों के बीच भारी बारिश, दिल्ली में थम गई वाहनों की रफ्तार