दिल्ली की 270 KM सड़कों का होगा कायाकल्प, 658 करोड़ रुपये मंजूर; जानें प्लान

By Mohit
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली में 270 किलोमीटर सड़कों आधुनिक और मजबूत बनाया जाएगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने व्यय वित्त समीति (ईएफसी) की बैठक में इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है जिसकी लागत 657 करोड़ रुपये है।

दिल्ली की 270 KM सड़कों का होगा कायाकल्प, 658 करोड़ रुपये मंजूर; जानें प्लान

दिल्ली सरकार शहरभर में 270 किलोमीटर सड़कों को रिपेयर करने जा रही है। इसके लिए सरकार ने 657 करोड़ रुपये के बजट को भी मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई में व्यय वित्त समीति (ईएफसी) की बैठक में ये फैसला लिया गया। सरकार ने सड़कों के कायाकल्प के लिए इसी साल अक्तूबर तक की डेडलाइन तय की है।

इस प्रोजेक्ट के तहत दिल्ली की सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। सड़कें आधुनिक, टिकाऊ और सुरक्षित बनाई जाएंगी। बैठक के दौरान सीएम ने अधिकारियों को सड़कों के रिपयरिंग के दौरान काम की स्थिति जानने के लिए फोटोग्राफ भी अपलोड करने के भी निर्देश जारी किए हैं। रेखा गुप्ता ने कहा कि सड़कें 5 साल की वारंटी पीरियड के साथ बनाई जाएंगी। इस दौरान सड़क पर किसी तरह की खराबी आती है तो ठेकेदार जिम्मेदार होगा। सड़क पर गड्ढा होने पर ठेकेदार ही उसे रिपेयर करवाएंगे।

कहां-कहां होंगी सड़कें रिपेयर?

नॉर्थ दिल्ली में पंखा रोड (भगवान मंदिर मार्ग), सतगुरु राम सिंह मार्ग, लाला गणेश दास खत्री मार्ग, मेजर सुदेश मार्ग और ओल्ड पंखा रोड का कायाकल्प किया जाएगा। वहीं साउथ दिल्ली में, इस प्रोजेक्ट में एसएसएन मार्ग, मंडी रोड, बारापुल्ला एलिवेटेड रोड (फेज-I) और नेल्सन मंडेला मार्ग की सड़कों का आधुनिक और टिकाऊ बनाया जाएगा। काम की निगरानी के लिए जियो-टैग फोटोग्राफ अपलोड किए जाएंगे और सीआरआरआई और स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर द्वारा ऑडिट भी होगा। वहीं धूल को कंट्रोल करने के लिए सीएक्यूएम के मानकों को पालन किया जाएगा।

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, कुल बजट में से ईस्ट दिल्ली की सड़कों पर 147.08 करोड़ रुपये, नॉर्थ दिल्ली में 247.31 करोड़ रुपये जबकि साउथ दिल्ली की सड़कों के लिए 263.61 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

सीएम ने क्या बताया?

गुप्ता ने कहा, ‘सरकार पारदर्शिता के साथ और लंबे समय तक चलने वाली सड़कें बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सड़कें पांच साल की वारंटी के साथ बनवाई जाएंगी, जिसके तहत काम पूरा होने के बाद रखरखाव की जिम्मेदारी ठेकेदार की होगी। इस दौरान सड़क पर कोई भी गड्ढा होने पर उसे 48 घंटे के भीतर रिपेयर करना होगा।’

धीरपुर में अंबेडकर यूनिवर्सिटी के अत्याधुनिक परिसर को मंजूरी

दिल्ली में उच्च शिक्षा के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती देने के लिए 1,668 करोड़ रुपये की लागत से धीरपुर में डॉ बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी के अत्याधुनिक नए परिसर को मंजूरी दी गई है। आधुनिक एकेडमिक ब्लॉक, सेंट्रल लाइब्रेरी, 840 छात्रों का हॉस्टल, 2,500 सीटों के भव्य ऑडिटोरियम और खेल सुविधाओं से जुड़ा यह परिसर पहले चरण में 5,400 विद्यार्थियों को वर्ल्ड क्लास एकेडमिक माहौल देगा। विकसित दिल्ली का आधार मजबूत शिक्षा व्यवस्था और सशक्त युवा हैं। यह नया परिसर राजधानी की पहचान को देश के अग्रणी ज्ञान और शिक्षा केंद्र के रूप में और मजबूत करेगा।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।