दिल्ली में सस्ते में घर खरीदने का सुनहरा मौका, DDA ने बढ़ाई रजिस्ट्रेशन की डेट; जानें कीमत

Feb 08, 2026 02:09 pm ISTMohit लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

रजिस्ट्रेशन डीडीए की वेबसाइट eservices.dda.org.in पर जाकर कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए 2500 रुपये का शुल्क चुकाना होगा वहीं जिन्होंने पहले से रजिस्ट्रेशन किया हुआ है उन्हें कोई शुल्क नहीं देना होगा

दिल्ली में सस्ते में घर खरीदने का सुनहरा मौका, DDA ने बढ़ाई रजिस्ट्रेशन की डेट; जानें कीमत

दिल्ली में अपना खुद का घर खरीदने का सपना है तो आपके लिए खुशखबरी है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने जनता आवास योजना के रजिस्ट्रेशन की तारीख को बढ़ा दिया है। डीडीए ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल के जरिए जानकारी दी है कि रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 28 फरवरी है और 13 मार्च को ड्रा होगा।

योजना के तहत डीडीए कुल 144 फाइनेंशियल रूप से कमजोर वर्ग यानी EWS फ्लैट के लिए रजिस्ट्रेशन कर रहा है। शर्त ये है कि आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए उम्र कम से कम 18 साल और परिवार की सालाना आमदनी 10 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। रजिस्ट्रेशन के लिए फैमिली इनकम सर्टिफिटेक अनिवार्य किया गया है जो कि तहसीलदार या एसडीएम ऑफिस द्वारा जारी किया जाता है। रजिस्ट्रेशन डीडीए की वेबसाइट eservices.dda.org.in पर जाकर कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए 2500 रुपये का शुल्क चुकाना होगा वहीं जिन्होंने पहले से रजिस्ट्रेशन किया हुआ है उन्हें कोई शुल्क नहीं देना होगा।

जनता आवास योजना के रजिस्ट्रेशन की तारीख को बढ़ा दिया है।

कहां-कहां हैं ये फ्लैट?

द्वारका मोड़ मेट्रो स्टेशन के पास 82 फ्लैट हैं तो छतरपुर मेन रोड चांदना होला गांव में 62 फ्लैट हैं। द्वारका मोड़ मेट्रो स्टेशन के पास बने फ्लैटों का साइज 29.246 से 30.688 वर्ग मीटर है। इन फ्लैट की कीमत 12.63 लाख रुपये से लेकर 13.24 लाख रुपये तक है। छत्तरपुर मेन रोड पर बने फ्लैटों का साइज 45.575 वर्ग मीटर से 48.249 वर्ग मीटर तक है। ये फ्लैट 23.05 लाख रुपये से लेकर 24.37 लाख रुपये तक के हैं।

रेडी-टू-मूव- इन फ्रीहोल्ड

ये सभी फ्लैट रेडी-टू-मूव- इन फ्रीहोल्ड फ्लैट्स हैं यानी खरीदारों को पूरा मालिकाना हक मिलेगा। इन फ्लैट्स के आसपास स्कूल, अस्पताल और अन्य जरूरी सुविधाएं मौजूद हैं। वहीं कवर्ड और अनकवर्ड पार्किंग की व्यवस्था भी है और साथ ही मेट्रो की सीधी कनेक्टिविटी भी है।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit
मोहित ने पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान आईआईएमसी दिल्ली से की है। 2016 में डिजिटल मीडिया डेब्यू। अमर उजाला से शुरुआत फिर एनडीटीवी और जनसत्ता से होकर अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर डिप्टी कंटेट प्रोड्यूसर पद पर कार्यरत। स्पोर्ट्स की वेब स्टोरीज कवर करते हैं। पॉलिटिक्स में दिलचस्पी रखते हैं। खाली समय में गेम खेलना और खाना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।