काम की बात: दिल्ली में DDA फ्लैट खरीदने के लिए 30 जून तक मौका, कीमत में 25% की छूट भी
डीडीए ने नरेला में आवासीय फ्लैट बनाए हैं, जिनकी बिक्री के लिए अंतिम समय सीमा में इजाफा किया गया है। अब 30 जून तक फ्लैट बुक करा सकते हैं। कीमत में 25 फीसदी की छूट दी गई है।

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की ओर से लाए गए कर्मयोगी आवास योजना में फ्लैट खरीदने के लिए समय सीमा में वृद्धि कर दी गई है। अब इस स्कीम के तहत 30 जून तक फ्लैट खरीद पाएंगे। फ्लैट नरेला के पॉकेट-6,9 और 13 के अलावा A1, A4 में बिक्री के लिए मौजूद हैं।
किनके लिए है स्कीम
डीडीए ने यहां 1BHK, 2BHK और 3BHK के फ्लैट बनाए हैं। यह योजना सभी कार्यरत और सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों के लिए है। केंद्र, राज्य, पीएसयू, पीएसबी, विश्वविद्यालय और स्वायत्त निकायों से जुड़े लोग खरीद सकते हैं। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर फ्लैटों की बिक्री की जा रही है।
25 पर्सेंट की छूट
डीडीए का कहना है कि फ्लैट की कीमतों में 25 फीसदी की छूट दी गई है। छूट के बाद 1BHK फ्लैट की शुरुआती कीमत 33.63 लाख रुपये है। इस फ्लैट का आकार करीब 61.27 वर्ग मीटर है। वहीं 2BHK के फ्लैट की शुरुआती कीमत 75.55 लाख है, जिसका आकार 126 वर्ग मीटर है। वहीं 3BHK फ्लैट की कीमत 106.45 लाख है और इसका आकार 164 वर्ग मीटर है।
क्या-क्या सुविधाएं
डीडीए की ओर से बताया गया है कि इन आवासीय परिसरों की कनेक्टिविटी बहुत अच्छी है। यूईआ-II और जीटी करनाल रोड के पास ये फ्लैट हैं। यहां से एयरपोर्ट 40 मिनट की ड्राइव में पहुंच सकते हैं। जल्द ही मेट्रो कनेक्टिविटी भी मिलने जा रही है। पूर्व सैनिकों को सुरक्षा में तैनात किया गया है। इसके अलावा फ्लैट में बड़ा बालकनी, पर्याप्त पार्किंग, बड़ा कॉमन एरिया, कम्युनिटी सेंटर, क्लब हाउस आदि भी है।
कुछ ही फ्लैट बचे हैं
डीडीए का कहना है कि बिक्री के लिए अब कम ही फ्लैट बचे हैं। सबसे अधिक ग्राहक 1BHK के फ्लैट के लिए आए हैं। पॉकेट-6 और 9 में 1BHK के सभी फ्लैट बिक चुके हैं।
कैसे करें बुकिंग
यदि आप भी यहां फ्लैट लेना चाहते हैं तो आप डीडीए के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा डीडीए के टोल फ्री नंबर 1800 11 0332 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


