दिल्ली: इंटर्नशिप कर रही युवती से यौन शोषण, कंपनी के CEO पर केस दर्ज; जांच शुरू

Mohit लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और युवती द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की गहन जांच की जाएगी।

दिल्ली: इंटर्नशिप कर रही युवती से यौन शोषण, कंपनी के CEO पर केस दर्ज; जांच शुरू

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को एक युवती की ओर से इंटर्नशिप अवधि के दौरान उसके साथ हुए यौन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार के आरोप में एक कंपनी के सीईओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि इंटर्नशिप के दौरान सीईओ ने कई मौकों पर उसके साथ गलत व्यवहार किया।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और युवती द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की गहन जांच की जाएगी।

शिकायतकर्ता ने सीईओ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि जब वह कंपनी में इंटर्नशिप कर रही थी, तब उसके साथ यौन उत्पीड़न, अनुचित व्यवहार, मानसिक प्रताड़ना और डराया-धमकाया गया था। यानी एफआई के अनुसार, आरोपी ने न केवल शारीरिक तौर पर सीमाएं लांघीं, बल्कि पीड़िता का मानसिक शोषण भी किया। पीड़िता कथित तौर पर कंपनी में अपने साथ हुए इस व्यवहार से इस हद तक परेशान हुई कि आखिरकार पुलिस के पास जाकर कंपनी के सीईओ के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

हाल में कोर्ट ने दिया था ये आदेश

दिल्ली हाई कोर्ट ने हाल में ऐसे मामलों में सख्ती से पेश आने का आदेश दिया था। कोर्ट ने कहा था कि कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ होने वाले अनुचित व्यवहार को POSH एक्ट के अंतर्गत निपटाया जाना चाहिए। जस्टिस पुरुषेंद्र कुमार कौरव के अनुसार, नियोक्ता के पास यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे कर्मचारी को निलंबित करने का अधिकार है।

नासिक के मामले ने तो सभी को चौंकाया

दिल्ली का यह मामला टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की नासिक यूनिट में हुए बड़े विवाद के कुछ ही हफ्तों बाद सामने आया है। नासिक वाले मामले में कई कर्मचारियों पर यौन उत्पीड़न, डराने-धमकाने और मानसिक रूप से परेशान करने के गंभीर आरोप लगे थे। पुलिस ने उस मामले में कई एफआईआर दर्ज की हैं और कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है। वहीं, कंपनी ने भी आरोपी कर्मचारियों को काम से निकालदिया और मामले की अंदरूनी जांच शुरू कर दी है।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।