CP में CJP का तिरंगा मार्च, दीपके-नेहा बोरा समेत 150 लोग डिटेन; ममता बनर्जी बोलीं- ये अघोषित इमरजेंसी

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के संयोजक अभिजीत दीपके को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगा मार्च से पहले ही दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा को भी हिरासत में लिया गया।

CP में CJP का तिरंगा मार्च, दीपके-नेहा बोरा समेत 150 लोग डिटेन; ममता बनर्जी बोलीं- ये अघोषित इमरजेंसी

दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके नेहा बोरा को हिरासत में लिया है। (PHOTO; PTI/AFP/ANI)

Mohit| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली |
WhatsAppFacebookX
YouTube

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संयोजक अभिजीत दीपके और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। नेहा को मंडी हाउस से हिरासत में लिया गया है। अभिजीत दीपके तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क जा रहे थे तभी हिरासत में लिया गया। तिरंंगा यात्रा में शामिल होने के लिए अभिजीत दीपके घर से निकले ही थे कि इससे पहले ही हिरासत में ले लिया गया। दीपके को 6 दिन में दूसरी बार हिरासत में लिया गया है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अबतक 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जा चुका है।

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दीपके को हिरासत में लिए जाने पर कहा है कि यह अघोषित इमरजेंसी है तो वहीं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवा ने कहा है कि यह तानाशाही है।

हिरासत में लिए जाने से पहले ही दिल्ली पुलिस की एक टीम अभिजीत दीपके के पास पहुंच गई थी। दिल्ली पुलिस की टीम ने दीपके को नोटिस थमाया। इस नोटिस में तिरंगा मार्च न करने की बात कही गई। नोटिस में बताया गया कि जहां वे तिरंगा मार्च निकालने जा रहे हैं वहां पर धारा 163 लागू है और अगर वे मार्च निकालते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं एक अन्य नोटिस में एक साल वाली शर्त का जिक्र है। दीपके को नोटिस देने के लिए दिल्ली पुलिस NCP-SCP के प्रवक्ता अनीश गवांडे के घर पहुंची थी। दीपके अनीश गवांडे के घर पर ही ठहरे हुए थे।

बता दें कि सीजेपी ने शुक्रवार शाम पांच बजे से कनॉट प्लेस क सेंट्रल पार्क तिरंगा मार्च निकालने का ऐलान किया था। सीजेपी समर्थक कनॉट प्लेस में तिरंग लेकर जुटे भी। इस बीच पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया। सेंट्रल पार्क के पास भारी सुरक्षा बल भी मुस्तैद रहा।

इधर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से मना कर दिया। देश की सर्वोच्च कोर्ट के समक्ष इस याचिका में सेंट्रल पार्क को बंद करने के की गुहार लगाई गई थी। कोर्ट ने कहा है कि उम्मीद है कि सभी संबंधित पक्ष समझदारी से काम लेंगे।

CJP Protest : व्यापारियों ने प्रोटेस्ट के खिलाफ खटखटाया कोर्ट का दरवाजा; क्या कहा?

दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच दिल्ली के कई व्यापारियों और कारोबारियों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। व्यापारियों और कारोबारियों का कहना है कि फेस्टिव सीजन के बीच प्रोटेस्ट से उनकी बिक्री पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। दिल्ली ड्रग ट्रेडर्स एसोसिएशन के सचिव आशीष ग्रोवर ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि 'एक याचिका कोर्ट में दायर की गई है जिसे 26 अक्टूबर के लिए लिस्ट किया गया है। व्यापारियों ने बार-बार सामने आ रही बाधाओं से तंग आकर यह कदम उठाया है। खासकर ऐसे समय पर जब फेस्टिव सीजन है और देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले ग्राहकों पर उनका कोराबार टिका हुआ है।'

Share

CJP Tiranga Yatra : अभिजीत दीपके को अज्ञात जगह पर ले गई पुलिस; CJP का दावा

अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने के बाद सीजेपी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर दावा किया गया है कि पुलिस उन्हें किसी अज्ञात जगह पर ले गई है। संगठन ने बताया है कि दीपके से संपर्क नहीं हो पा रहा। इसके साथ ही उन्हें वकीलों से बात नहीं करने दी जा रही है।

Share

CJP Protest : एमके स्टालिन ने दीपके और नेहा बोरा की रिहाई की मांग की

अभिजीत दीपके और नेहा बोरा को हिरासत में लिए जाने पर तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मांग की कि दोनों को जल्द रिहा किया जाए। स्टालिन ने अपने एक्स हैंडल कहा कि केंद्र सरकार को उन्हें तुरंत रिहा करना चाहिए। शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों को रोकना बंद करना होगा। इस तरह आंदोलन को रोकने की कोशिशें इसे और मजबूत बनाएगी।

Share

CJP Tiranga Yatra : नेहा बोरा को हिरासत में लिए जाने पर भड़के ध्रुव राठी; क्या बोले?

नेहा बोरा को हिरासत में लिए जाने पर पॉपुलर यूट्यूबर ध्रुव राठी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि एक लड़की को पकड़ने के लिए 50-50 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। राठी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर सरकार की जमकर आलोचन की है।

Share

CJP Protest : अबतक 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया!

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया है कि सीजेपी के 'तिरंगा मार्च' के दौरान अब तक पुलिस ने 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। वहीं इस बीच कनॉट प्लेस में प्रदर्शन अब लगभग खत्म हो गया है। कनॉट प्लेस का ट्रैफिक भी अब लगभग पूरी तरह खोल दिया गया है। वहीं कुछ बचे हुए प्रदर्शनकारियों को भी पुलिस हटाने में जुटी है।

Share

CJP Tiranga Yatra : ये संगठन भी तिरंगा मार्च में हुए शामिल, सीपी पहुंचे

कनॉट प्लेस में SFI, DYFI, AISF और AIYF के कार्यकर्ताओं ने 'तिरंगा मार्च' निकालकर विरोध दर्ज किया। इस दौरान सीपीआई(एम) के सांसद जॉन ब्रिटास ने कहा कि 'उन्होंने कहा था कि किसी को भी कनॉट प्लेस आने नहीं दिया जाएगा लेकिन हम तो पहुंच गए। हम इलाके के बीच हैं। हमने दिल्ली पुलिस के सामने चुनौती पेश की है और उनके प्रतिबंधों को तोड़ दिया। हमने तिरंगे का मान सम्मान रखा और अब वे जो करना चाहते हैं कर सकते हैं।'

Share

CJP Protest : ममता बनर्जी बोलीं- ये अघोषित इमरजेंसी

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अभिजीत दीपके की हिरासत पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। ममता ने कहा है कि अभिजीत दीपके को तिरंगा थामने के लिए हिरासत में लिया गया है। इस बात पर जरा ध्यान तो दीजिए। आजाद भारत में युवाओं को अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का शांतिपूर्ण तरीके से इस्तेमाल करने पर हिरासत में लिया जा रहा है। ये अघोषित इमरजेंसी है। असहमति से डरने वाली सरकार अब पूरी एक पीढ़ी को डरा-धमकाकर चुप कराने में जुटी है।

Share

CJP Tiranga Yatra : दीपके की हिरासत पर क्या बोले केजरीवाल?

अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे तानाशाही करार दिया है। केजरीवाल ने कहा है कि 'ये तो सरासर तानाशाही है। क्या तिरंगा लहराना जुर्म है? अभिजीत की गिरफ्तारी दिखाती है कि मोदी जी इनसे कितने डरते हैं। हम अपने देश में तिरंगा नहीं लहरायेंगे तो क्या पाकिस्तान में लहरायेंगे? जिन्हें भारतीय तिरंगे से परेशानी है, वो पाकिस्तान चले जाएं।'

Share

CJP Protest : नेहा बोरा को किसी "अज्ञात जगह" पर… एक्स अकाउंट पर किया गया दावा

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा के एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की गई है जिसमें दावा किया गया है कि पुलिस उन्हें हिरासत में लेने के बाद किसी "अज्ञात जगह" पर ले गई है। पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि उनके पास उनका फोन भी नहीं। पोस्ट में कहा गया है कि यह हिरासत नहीं बल्कि अपहरण है।

Share

CJP Tiranga Yatra : प्रदर्शनकारियों को इलाका खाली करने के लिए कह रही पुलिस

सीजेपी समर्थक तिरंगा लेकर कनॉट प्लेस में जुटे हुए हैं और लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। कनॉट प्लेस में जुटे प्रदर्शनकारियों को इलाका खाली करने के लिए कह रही है। इसके साथ-साथ दूसरी और ट्रैफिक को खोला जा रहा है ताकि इलाके में आवागमन प्रभावित न हो। इधर राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर से लोगों को हटाया जा रहा है।

Share

CJP Protest : प्रदर्शनकारियों को हिरासत मे लिया गया, बस रोकने की कोशिश

कनॉट प्लेस सेंट्रल पार्क के पास जुटे सीजेपी समर्थकों को दिल्ली पुलिस हिरासत में ले रही है। उन्हें बस में बिठाया जा रहा है। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बस को रोकने की कोशिश की मगर किसी तरह पुलिस कुछ लोगों को लेकर गई है। हालांकि पुलिस अभी तक बहुत आक्रमक नजर नहीं आ रही है। इस बीच प्रदर्शनकारी टॉलस्टॉय मार्ग पर जंतर मंतर की ओर जाने वाले रास्ते पर पहुंच ग

Share

CJP Tiranga Yatra : पक्ष और विपक्ष दोनों, बढ़ रही भीड़

पालिका बाजार के पास पक्ष और विपक्ष दोनों हैं। एक तरफ समर्थन को लेकर नारे लग रहे हैं और दूसरी तरफ विरोध में नार लग रहे हैं। जैसे-जैसे समय बीत रहा है वैसे भीड़ भी बढ़ रही है।

Share

CJP Protest : प्रदर्शन के चलते कनॉट प्लेस के ट्रैफिक पर असर

सीजेपी के तिरंगा मार्च के बीच कनॉट प्लेस का ट्रैफिक पर असर दिखने लगा है। शाम का वक्त है और लोग अपने-अपने दफ्तरों से निकले रहे हैं। सीजेपी प्रदर्शनकारी सड़कों पर तिरंगा लहराते हुए नारेबाजी कर रहे हैं।

इनपुट: रजत

Share

CJP Tiranga Yatra : हिरासत में लिए गए AISA और वाम दलों के कार्यकर्ता

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मंडी हाउस के पास प्रदर्शन कर रहे ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) और वाम दलों के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं AISA अध्यक्ष को भी पुलिस हिरासत में ले चुकी हैं।

Share

CJP Protest : CP के इनर सर्किल में तिरंगा यात्रा, दो चक्कर लगा चुके लोग

छोटे समूह में कनॉट प्लेस के इनर सर्किल में लोग तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। दो चक्कर लगा चुके हैं। किसी को पार्क के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। इधर सरकार के समर्थन में भी लोग पहुंचे हैं।

Share

CJP Tiranga Yatra : CP की सड़कों पर उतरे CJP प्रदर्शनकारी, हाथ में तिरंगा

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारी कनॉट प्लेस की सड़कों पर हैं और तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। इलाके में भारी सुरक्षा बल की तैनाती है और धारा 163 लागू है।

Share

CJP Protest : सेंट्रल पार्क के बाहर प्रदर्शन शुरू

अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने के बाद सेंट्रल पार्क के बाहर एक प्रदर्शन शुरू हो गया है। ये प्रदर्शनकारी पालिका मार्केट के दुकानदार बताए जा रहे हैं। सभी सीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। दरअसल सीजेपी के तिरंगा मार्च को लेकर व्यापारी संघ में काफी नाराजगी है। त्योहारी सीजन के बीच मार्च निकालने को लेकर कड़ी आपत्ति दर्ज की गई है यहां तक की कोर्ट का रुख तक किया गया है।

इनपुट: रजत

Share

CJP Tiranga Yatra : अभिजीत दीपके को एक ही दिन में पुलिस के दो नोटिस

अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस बीच दिल्ली पुलिस के सूत्र ने बताया है कि दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके को आज दो नोटिस जारी किए हैं। पहला नोटिस दिल्ली पुलिस अधिनियम (डीपी एक्ट) के तहत थमाया गया। इस नोटिस में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 163 का हवाला देते हुए सेंट्रल पार्क में न जाने का निर्देश दिया गया। वहीं दूसरा नोटिस साउथ-वेस्ट दिल्ली पुलिस की ओर जारी किया गया जो कि 10 अक्टूबर को विमान से अभिजीत दीपके, सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका, सौरव दास को विमान से हिरासत में लिए जाने के मामले से जुड़ा है। इस मामले में तीनों को हिरासत में लिए जाने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था। इस नोटिस में कोर्ट के उस निर्देश का जिक्र है जिसमें तीनों नेताओं से कहा गया था कि वे एक साल तक वे ऐसी किसी गतिविधि में शामिल नहीं होंगे जिससे शांति और सौहार्द भंग हो।

Share

CJP Protest : आम आदमी पार्टी ने शुरू किया तिरंगा मार्च

आम आदमी पार्टी ने भी तिरंगा मार्च शुरू कर दिया है। पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने मार्च शुरू करने के बाद कहा कि हम पूरी तैयारी के साथ आए हैं। हमारे पास सैकड़ों तिरंगे हैं। आज हम सेंट्रल दिल्ली के इलाकों में तिरंगा लहराएंगे। एक स्वतंत्र देश में अपने ही देश का झंडा फहराना गलत नहीं है। भाजपा क्या चाहती है कि हमें पाकिस्तान, बांग्लादेश या अमेरिका का झंडा फहराना चाहिए? अगर भारतवासी अपने देश का झंडा फहरा रहे हैं तो इसमें गलत क्या है?

Share

CJP Tiranga Yatra : पुलिस ने अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया

सीजेपी तिरंगा मार्च के बीच पंचकुइंया रोड स्थित एनसीपी प्रवक्ता के घर से निकलते ही दीपके को नई दिल्ली जिला पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं ट्रैफिक की बात करें तो कनॉट प्लेस के आउटर सर्किल में ट्रैफिक सामान्य है तो वहीं कनॉट प्लेस का इनर सर्किल जाम है। इस बीच

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआरनई दिल्लीCP में CJP का तिरंगा मार्च, दीपके-नेहा बोरा समेत 150 लोग डिटेन; ममता बनर्जी बोलीं- ये अघोषित इमरजेंसी