दिल्ली में अब 75 सरकारी सेवाएं घर के ही पास ही, दफ्तरों के चक्करों से आजादी! 'सीएम जनसुनवाई' ऐप भी लॉन्च

Feb 21, 2026 06:59 pm ISTMohit लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

लोग अब घर बैठे ही पानी, बिजली, सड़क और सफाई जैसी समस्याओं से जुड़ी शिकायतें संबंधित विभाग तक ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे। इसके साथ ही सीएम ने अन्य आईटी सेवाओं की भी शुरुआत की है।

दिल्ली में अब 75 सरकारी सेवाएं घर के ही पास ही, दफ्तरों के चक्करों से आजादी! 'सीएम जनसुनवाई' ऐप भी लॉन्च

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को दिल्ली सचिवालय से 'सीएम जनसुनवाई पोर्टल' और मोबाइल ऐप को लॉन्च किया है। सीएम ने इसके साथ ही कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) डिजिटल सेवा पोर्टल के जरिए ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाएं और ईडब्ल्यूएस/डीजी/सीडब्ल्यूएसएन एडमिशन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की शुरुआत की।

'सीएम जनसुनवाई पोर्टल' और मोबाइल ऐप के जरिए लोग अब घर बैठे ही पानी, बिजली, सड़क और सफाई जैसी समस्याओं से जुड़ी शिकायतें संबंधित विभाग तक ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे। सीएम ने लॉन्च के दौरान कहा कि अभी वे लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए व्यक्तिगत रूप से 'जनसुनवाई' करती हैं लेकिन अब पोर्टल और मोबाइल एप के जरिए भी लोगों की शिकायतों का निपटान हो सकेगा। कॉल सेंटर (1902) और मुख्यमंत्री कार्यालय के जरिए भी शिकायत दर्ज की जा सकेंगी। इसके साथ ही फिजिकल जनसुनवाई को भी जारी रखा जाएगा। शिकायत दर्ज करने के बाद शिकायकर्ता को एसएमएस के जरिए यूनिक रेफरेंस आईडी दी जाएगी और लगातार फॉलोअप दिया जाएगा। हर शिकायत का 15 दिनों के अंदर समाधान किया जाएगा

शिकायत दर्ज करने के बाद शिकायकर्ता को एसएमएस के जरिए यूनिक रेफरेंस आईडी दी जाएगी।

लॉन्च के दौरान सीएम ने क्या कहा?

लॉन्च के दौरान सीएम ने कहा कि ‘दिल्ली की जनता को वह विश्वास दिलाती हैं कि डिजिटल रूप में काम करते हुए हमारी सरकार दिल्ली की जनता को फैसिलिटी भी देगी, ट्रांसपेरेंसी भी देगी और करप्शन-फ्री गवर्नेंस भी देगी। हमारी सरकार ऐसी विकसित दिल्ली बनाने के लिए लगातार काम कर रही है, जहां तकनीक के जरिए हर नागरिक को बेहतर और आसान सेवाएं मिलें। पहली बार दिल्ली में हमने जनसुनवाई के जरिए सरकार के दरवाजे जनता के लिए खोले। अब जनसुनवाई को डिजिटल बनाकर इसे और अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाया जा रहा है।’

आय प्रमाण पत्र धांधली और गड़बड़ी पर लगेगी लगाम

वहीं शिक्षा में पारदर्शिता और समय पर एडमिशन सुनिश्चित करने के लिए आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) वर्ग के बच्चों, वंचित समूह (DG) शेष आवश्यकता वाले बच्चे (CWSN) के लिए भी नया पोर्टल शुरू किया गया है। इसके जरिए ऐसा डेटा तैयार होगा जिससे निजी स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया और अधिक साफ, पारदर्शी और व्यवस्थित होगी, जिससे बच्चों को सही और निष्पक्ष अवसर मिल सकेगा। आधार के जरिए आइडेंटी वेरिफिकेशन और जन्म प्रमाणपत्र का डिजिटल वेरिफिकेश होगा। साथ ही आय प्रमाण पत्र की जांच भी इंटीग्रेटेड ऑनलाइन सिस्टम के जरिए होगी। सीएम का कहना है कि इससे आय प्रमाण पत्र को लेकर चल आ रही सालों की धांधली और गड़बड़ी पर लगाम लगेगी और पात्र बच्चे ही प्राइवेट स्कूलों में फ्री एजुकेशन पा सकेंगे।

CSC से जुडीं 75 ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाएं

75 ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं को अब कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) नेटवर्क से जोड़ दिया है। सीएम के मुताबिक सरकार पहले से ही 75 सेवाएं ऑनलाइन प्रदान कर रही है और उन्हें अब इस पोर्टल से जोड़ दिया गया है। यानी अब छोटे-छोटे कामों के लिए लोगों को सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने होंगे। आय, निवास, जाति, विवाह, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और राशन कार्ड सहित 75 सरकारी सेवाएं अब दिल्ली के 7,000 सीएससी केंद्रों पर घर के पास ही मिलेंगी। खास बात ये है कि हर सेवा के लिए केवल 30 रुपये का नाममात्र शुल्क तय किया गया है।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।