कॉकरोच प्रवक्ता सौरव दास पहुंचे कोर्ट, घर का एड्रेस सार्वजनिक हुआ, ठोका 2 करोड़ का दावा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

याचिका में आरोप लगाया गया है कि सार्वजनिक मंचों पर उनके घर का पता और निजी जानकारियां साझा कर उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा को गंभीर खतरे में डाला है।

Sourav Das Cockroach
सौरव दास की याचिका के अनुसार, यह विवाद उनके ग्रेटर कैलाश में किराए के मकान से जुड़ा है।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने प्राइवेसी के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दास ने राजनीतिक विश्लेषक अभिजीत अय्यर मित्रा और कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के खिलाफ 2 करोड़ रुपए का हर्जाना मांगते हुए सिविल सूट दायर किया है।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि प्रतिवादियों ने सार्वजनिक मंचों पर उनके घर का पता और निजी जानकारियां साझा कर उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा को गंभीर खतरे में डाला है।

क्या है पूरा मामला?

सौरव दास की तरफ से अदालत में दी गई याचिका के अनुसार, यह विवाद उनके ग्रेटर कैलाश में किराए के मकान से जुड़ा है।

दास का आरोप है कि एक मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रतिनिधियों ने ग्रेटर कैलाश स्थित उनके किराए के घर में बिना अनुमति के प्रवेश किया, अंदर के दृश्यों को रिकॉर्ड किया और 5 अगस्त को उस फुटेज को X पर पोस्ट कर दिया। इस वीडियो को 21 लाख से ज्यादा व्यूज मिले और 10 अगस्त को इसे दोबारा पोस्ट किया गया।

याचिका में कहा गया है कि अभिजीत अय्यर मित्रा ने एक न्यूज पोर्टल के शो के दौरान दास के घर का सटीक पता सार्वजनिक किया, उनके पड़ोसी की पहचान बताई और यह दावा भी किया कि उस मकान का मासिक किराया 7 लाख रुपए है।

कोर्ट से क्या मांग की गई है?

सौरव दास ने अदालत से मुख्य रूप से तीन राहतें मांगी हैं।

  • 2 करोड़ रुपए का हर्जाने दिया जाए।
  • वीडियो और पोस्ट को सभी प्लेटफॉर्म्स से तुरंत हटाने का निर्देश दिया जाए।
  • भविष्य में निजी जानकारी सार्वजनिक न करने का अंतरिम आदेश जारी किया जाए।

याचिका में कहा गया है कि दास को पहले भी कई बार हिंसक धमकियां मिल चुकी हैं। ऐसे में उनका सटीक पता सार्वजनिक होने से असामाजिक तत्वों की तरफ से उन्हें ढूंढना आसान हो गया है, जिससे उनके और उनके परिवार के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है।

दास का तर्क है कि मीडिया और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की ओर से जानबूझकर उन्हें निशाना बनाने और डराने-धमकाने की मंशा से यह जानकारी फैलाई गई है।

Shubham Sharma

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
शुभम शर्मा साल 2017 से पत्रकारिता और मीडिया जगत में काम कर रहे हैं। टीवी में इनपुट असाइनमेंट से शुरुआत करते हुए डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक का अनुभव। TV9 भारतवर्ष और मनीकंट्रोल हिंदी (Network 18) जैसे बड़े संस्थानों के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर खबरों को आप तक पहुंचाने के काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsनई दिल्लीकॉकरोच प्रवक्ता सौरव दास ने कमेंटेटर पर ठोका 2 करोड़ का केस