ओ-2 वैली सोसायटी में रेजिडेंट्स की बैठक रोकने के लिए बाउंसर बुलाए

Hindustan लाइव हिन्दुस्तान
share

नोएडा एक्सटेंशन स्थित ओ-2 वैली सोसायटी में रविवार की दोपहर रेजिडेंट्स की शांतिपूर्वक चल रही बैठक में बाउंसरों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि मौजूदा एएओए के भेजे बाउंसरों ने महिलाओं के साथ गाली-गलौज करने के अलावा…

ओ-2 वैली सोसायटी में रेजिडेंट्स की बैठक रोकने के लिए बाउंसर बुलाए

नोएडा।

नोएडा एक्सटेंशन स्थित ओ-2 वैली सोसायटी में रविवार की दोपहर रेजिडेंट्स की शांतिपूर्वक चल रही बैठक में बाउंसरों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि मौजूदा एएओए के भेजे बाउंसरों ने महिलाओं के साथ गाली-गलौज करने के अलावा उनके साथ धक्कामुक्की भी की। इस दौरान अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया गया। बैठक कर रहे आक्रोशित निवासियों ने पुलिस बुलाई। इसके बावजूद सोसायटी में कई घंटे तक हंगामा चलता रहा। बता दें कि एएओए के 9 सदस्य हैं, लेकिन इनकी आपस में ही नहीं बन रही है। आरोप है कि चार लोगों को दरकिनार कर प्रमुख लोग मनमाने फैसले ले रहे हैं।

एएओए के कोषाध्यक्ष प्रकाश सिंह और संयुक्त सचिव पूजा बघेल का आरोप है कि मौजूदा अध्यक्ष और जनरल सेक्रेटरी बिना हमसे पूछे मनमाना फैसला ले रहे हैं। निवासियों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

ओ-टू वैली सोसायटी के निवासी उत्कर्ष सिंह ने बताया कि निवासी मौजूदा एएओए के मनमाने रवैये और लचर कार्यप्रणाली से बहुत आक्रोशित है। बिना जीबीएम बुलाए मेंटेनेंस बढ़ा देने, ढीली सुरक्षा व्यवस्था, किसी भी मसले पर एएओए द्वारा कोई जवाब न देने और छोटे-छोटे कामों की भी सुनवाई न होने से निवासी बहुत दिनों से परेशान थे। इसलिए रविवार को रेजिडेंट्स की बैठक बुलाई गई थी। इसकी जानकारी मौजूदा एएओए अध्यक्ष को कई दिनों पहले दे दी गई थी। हालांकि, मौजूदा एएओए ने मेल जारी किया था और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। लेकिन, निवासियों का कहना था कि हम लगातार बढ़ा हुआ मेंटेनेंस दे रहे हैं, लेकिन हमारी समस्याएं बहुत दिनों से नहीं सुनी जा रही हैं। बैठक कर इस बाबत कोई सामूहिक समाधान निकालेंगे।

दीपेंद्र कुशवाह ने बताया कि हमने बैठक के लिए एएओए को मेल कर मीटिंग के लिए बैंक्वेंट हॉल की मांग की थी। लेकिन, एएओए ने मना कर दिया। फिर सौ से ज्यादा निवासियों ने खुले आसमान में शांतिपूर्वक बैठक शुरू की। लेकिन, ये भी एएओए से बर्दाश्त नहीं हुआ और बाउंसर भेजकर निवासियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। यहां तक कि मेंटेनेंस टीम ने भी लोगों के साथ बुरा बर्ताव किया। मजबूरन हम लोगों को पुलिस बुलानी पड़ी। सोसायटी में कई घंटे तक हंगामा चला, लेकिन एएओए के टॉप पदाधिकारी निवासियों से मिलने तक नहीं आए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan

हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। करीब एक सदी से यह अखबार हिंदी भाषी पाठकों की पसंद बना हुआ है। देश-दुनिया की Hindi News को पढ़ने के लिए यह अखबार लगातार पाठकों की पसंद बना हुआ है। इसके अतिरिक्त समकालीन मुद्दों पर त्वरित टिप्पणी, विद्वानों के विचार और साहित्यिक सामग्री को भी लोग पसंद करते रहे हैं। यहां आप ग्लोबल से लोकल तक के सभी समाचार एक ही स्थान पर पा सकते हैं। हिन्दुस्तान अखबार आपको उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, झारखंड, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों की खबरें प्रदान करता है। दक्षिण भारत के राज्यों की खबरें भी आप यहां पाते हैं।

इसके अतिरिक्त मनोरंजन, बिजनेस, राशिफल, करियर, ऑटो, गैजेट्स और प्रशासन से जुड़ी खबरें भी यहां आप पढ़ सकते हैं। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।