काम की बात: दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए कल से शुरू हो रहे आवेदन, पोर्टल होगा लॉन्च; महिलाओं को हर महीने 2500 दिए जाएंगे

By Mohit
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली में पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। पोर्टल कल से शुरू होने जा रहा जिसके बाद महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी।

Delhi Laxmi Yojana
योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी।

Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली सरकार ने हाल में 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इसे मंजूरी दी गई थी। इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जाएगी। कैबनिट मंत्री आशीष सूद सूद ने कहा है कि 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' का पोर्टल कल यानी 1 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने योजना का फायदा उठाने के लिए पात्रता के भी कुछ अहम शर्तों का जिक्र किया है।

सूद ने कहा 'कल हमारा पोर्टल चालू हो जाएगा। 21 से लेकर 60 वर्ष की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। जो दिल्ली में 10 साल से रह रहे हैं वे भी आवेदन कर सकते हैं। और ढाई लाख रुपये तक की आय वाले अप्लाई कर सकते हैं।'

उन्होंने आगे कहा ‘ये टैक्सपेयर्स का पैसा है और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए खर्च होना चाहिए। जो सरकार का पैसा है टैक्सपेयर्स का पैसा है वो व्यसनों में इस्तेमाल न हो इसकी चिंता सरकार ने की है। वो पैसा बहन, बेटी माताओं के सशक्तिकरण के लिए इस्तेमाल हो। उसके हाथ खर्चे के लिए अपने बहू को बेटे को शगुन देने के लिए इस्तेमाल हो। व्यसनों में बीड़ी गुटखा शराब में पैसों को दुरुपयोग न हो जाए। धीरे-धीरे इसके दायरा को बढ़ाया जाएगा। पहले हफ्ते दस दिन में जो अड़चन आएंगी उसे दूर करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।’

डीबीटी के जरिए पैसा सीधे खाते में आएगा

आपको बता दें कि पात्र महिलाओं को यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी। योजना का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें आर्थिक तौर पर मजबूत करना है। इस योजना के तहत जिन महिलाओं के तीन बच्चे हैं और जो ऐसे परिवारों से आती हैं, जिनकी सालाना बिजली खपत 2,400 यूनिट से अधिक है, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी।

कितनी महिलाओं को फायदा पहुंचने की उम्मीद?

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मुताबिक वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में योजना के लिए 5,110 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है और इससे दिल्ली की 17 लाख से ज्यादा महिलाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है।

चुनावी वादा पूरा

दिल्ली की सत्ता में करीब 27 साल बाद लौटी बीजेपी ने 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले 'हर गरीब महिला को प्रति माह 2,500 रुपये की आर्थिक मदद देने' का वादा किया था। रेखा सरकार अब अपने इस चुनावी वादे को पूरा करने में जुट गई है।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsनई दिल्लीदिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए कल से शुरू हो रहे आवेदन, पोर्टल होगा लॉन्च