कथित ISIS मॉड्यूल के आरोपी को जमानत, पांच साल से जेल में बंद; हाई कोर्ट में क्या दलील दी जो मिल गई राहत?

By Mohit
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता
Follow us on Google News
share

पांच साल से जेल में बंद कथित ISIS मॉड्यूल के आरोपी को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। आरोपी के वकील ने दलील दी कि उनका मुवक्किल पांच साल से जेल में है और मामले की सुनवाई धीमी है।

Delhi High Court
हाई कोर्ट में धीमी सुनवाई की दलील दी गई।

हेमलता कौशिक, नई दिल्ली

दिल्ली उच्च न्यायालय ने कथित आतंकी मॉड्यूल से जुड़े गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के मामले में आरोपी मोहम्मद शहजाद कमाल को जमानत दे दी है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कमाल पर आईएसआईएस से जुड़े कथित संगठन हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम की गतिविधियों के लिए धन जुटाने और उसे पहुंचाने की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है।

कमाल करीब पांच साल से जेल में बंद है। न्यायमूर्ति नवीन चावला और न्यायमूर्ति अरुण भारद्वाज की खंडपीठ ने कमाल की अपील पर सुनवाई करते हुए उसे जमानत दे दी। कमाल ने विशेष अदालत के 29 मई 2024 के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उसकी जमानत अर्जी खारिज की गई। वह 31 अगस्त 2021 से हिरासत में है। इस मामले में कमाल के खिलाफ यूएपीए के तहत 30 अगस्त 2022 को आरोप तय किए गए।

जांच एजेंसी का क्या आरोप?

जांच एजेंसी का आरोप है कि कमाल ने फरवरी 2017 से जनवरी 2019 के बीच कई मौकों पर सह-आरोपी मोहम्मद अबसर को धन उपलब्ध कराया था। एनआईए के मुताबिक इस धन का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों के लिए किया जाना था। जांच एजेंसी ने यह भी आरोप लगाया कि कमाल सह-आरोपी मोहम्मद साकिब के लगातार संपर्क में था। दोनों के बीच फेसबुक और व्हाट्सऐप पर बातचीत होने की बात जांच में सामने आने का दावा किया गया है।

और क्या आरोप?

एनआईए के अनुसार बरामद बातचीत में कमाल की तरफ से धन के हस्तांतरण और कथित जिहादी गतिविधियों के लिए रकम उपलब्ध कराने से संबंधित चर्चा थी। एनआईए ने आरोप लगाया कि कमाल जम्मू-कश्मीर में सक्रिय तहरीक-ए-आजादी जम्मू-कश्मीर का भी समर्थन करता था।

न्यायालय में क्या दलील दी गई?

वहीं कमाल के वकील ने दलील दी कि उनका मुवक्किल पांच साल से जेल में है। मामले की सुनवाई बहुत धीमी है। लिहाजा उनके मुवक्किल को जमानत दी जाए। उच्च न्यायलय ने सुनवाई के बाद कमाल की अपील मंजूर कर ली और उसे जमानत देने का आदेश दिया।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsनई दिल्लीकथित ISIS मॉड्यूल के आरोपी को जमानत; हाई कोर्ट में क्या दलील दी जो मिल गई राहत?