वांगचुक के जंतर-मंतर से जाने के बाद थम नहीं रहे अभिजीत दीपके के आंसू, अब पूर्व आप नेता के सामने फूट-फूटकर रोए

By Mohit
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सोनम वांगचुक के जंतर-मंतर जाने के बाद से ही अभिजीत दीपके काफी भावुक हो गए हैं। उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पूर्व आप नेता के सामने भी वे मंच पर ही रोते नजर आए।

abhijeet dipke

अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह जंतर-मंतर से जबरन उठाकर अस्पताल में भर्ती करवा दिया। आंदोलन के बीच अचानक आए इस मोड़ के बाद से ही कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता और स्वराज इंडिया पार्टी के सह-संस्थापक योगेंद्र यादव जंतर-मंतर पहुंचे तो अभिजीत दीपके उनके सामने फूट-फूटकर रोते नजर आए। इस दौरान योगेंद्र यादव ने उन्हें संभाला। दीपके ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने के बाद अब खुद मोर्चा संभाल लिया है। वे खुद ही अनशन पर बैठ गए हैं।

पुलिस एक्शन को बताया गैर-कानूनी

जंतर-मंतर पहुंचे योगेंद्र यादव ने इस दौरान कहा कि ‘दिल्ली पुलिस ने जो हरकत की है वह कायराना, शर्मनाक और गैर-कानूनी है। कायराना और शर्मनाक इसलिए कि आप साफ चादर का पर्दा लगाकर के उस इंसान को घसीटते हुए लेकर जाते हैं और वह भी उसकी इच्छा के विरुद्ध। और गैर-कानूनी इसलिए क्योंकि कोर्ट के आदेश में कहीं नहीं लिखा था कि आप जबरदस्ती उनको लेकर जाइए। कोर्ट के आदेश में ये भी कहीं नहीं लिखा था कि आप उन्हें जबरन खाना खिलाइए। और किसी डॉक्टर की रिपोर्ट में नहीं लिखा था कि उनके वाइटल्स कम है। वाइटल्स जो कम है वह नरेंद्र मोदी जी के हैं और सरकार के हैं। सरकार जब-जब डरती है पुलिस को आगे करती है। मैं समझता हूं कि ये होना अपने आप में इस आंदोलन की जीत है। अब मामला शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक नहीं रुकेगा बल्कि अब तो युवाओं ने नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की भी मांग कर डाली है।’

अनशन शुरू करते हुए भी रो पड़े थे

अभिजीत दीपके इससे पहले अनशन शुरू करते ही अचानक मंच पर ही बेहद भावुक हो गए और अपने चेहरे पर दोनों हाथ रखकर फूट-फूट कर रोने लगे थे। इस दौरान उनके आस-पास मौजूद साथियों ने उन्हें संभालने की कोशिश की थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं अब मंच पर सोनम वांगचुक की तस्वीर रख दी गई है।

पीएम की इस्तीफे की मांग

अभिजीत दीपके ने शनिवार को कहा कि अब वह शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग करेंगे। दीपके ने कहा है कि अगर सरकार को ऐसा लगता है कि सोनम वांगचुक को हटाने से आंदोलन खत्म हो जाएगा तो ऐसा नहीं होने वाला। उन्होंने कहा है कि आंदोलन जारी रहेगा और 20 जुलाई को यहीं से संसद तक मार्च निकाला जाएगा। दीपके ने आरोप लगाया कि वांगचुक को घसीटकर और गाली-गलौज करते हुए जंतर-मंतर से ले जाया गया।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।