'क्या पीएम फिर DU जाएंगे...', दिल्ली बिल्डिंग हादसे पर अभिजीत दीपके ने उठाए ये सवाल
इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है। मलबे से 6 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। बताया जा रहा है कि इस इमारत में पीजी चल रहा था और वहां कई छात्र रह रहे थे। ऐसे में मलबे में की छात्रों के दबने की आशंका जताई जा रही है।

राजधानी दिल्ली में 6 सितंबर को एक बड़ा हादसा हो गया। रविावर दोपहर दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के वक्त वहां मौजूद लोगों का कहना है कि कुछ ही पल में पूरी बिल्डिंग मलबे में बदल गई। बता दें कि यह इमारत मोतीबाग इलाके में सत्य निकेतन के पास गिरी।
हादसे में एक शख्स की हुई मौत
अबतक सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है। मलबे से 6 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। बताया जा रहा है कि इस इमारत में पीजी चल रहा था और वहां कई छात्र रह रहे थे। ऐसे में मलबे में की छात्रों के दबने की आशंका जताई जा रही है। वहीं इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंच गईं। बचाव दल मलबा हटाकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुटा है।
अभिजीत दिपके ने साधा निशाना
वहीं कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फाउंडर अभिजीत दिपके ने दिल्ली में इस हादसे पर बड़ा सवाल उठाए हैं। दिपके का अपने पोस्ट नें कहा कि, “क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से दिल्ली विश्वविद्यालय आएंगे और बताएंगे कि यह कैसे हुआ?” पोस्ट में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक दिन पहले दिल्ली विश्वविद्यालय का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक भाषण दिया और “दिमागी नक्सल” जैसे शब्द का इस्तेमाल किया, लेकिन देश के शैक्षणिक संस्थानों की इमारतों और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति पर ज्यादा चर्चा नहीं हुई। दिपके ने आगे कहा, “आज साउथ कैंपस में एक छात्रावास की इमारत गिर गई है। आशंका है कि कई छात्र मलबे में दबे हो सकते हैं। अभी तक यह साफ नहीं है कि इस हादसे में कितने लोगों की मौत हुई है।”
सीएम रेखा गुप्ता ने दी ये जानकारी
वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हादसे पर चिंता जताई है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना से मैं बहुत चिंतित हूं। DDMA, NDRF, दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, MCD और सिविल डिफेंस की टीमें युद्ध स्तर पर बचाव कार्य कर रही हैं। एहतियात के तौर पर बगल की इमारत को खाली करा लिया गया है। मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने और प्रभावित परिवारों को तुरंत मदद पहुंचाने की हर संभव कोशिश की जा रही है। स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है और सभी संबंधित एजेंसियां आपसी तालमेल के साथ काम कर रही हैं। हर नागरिक की सुरक्षा और भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।'
हादसे के वक्त मौके पर मौजूद एक शख्स ने बताया कि, इमारत अचानक गिर गई और मलबे के अंदर से लोग बचाने के लिए आवाज लगा रहे थें। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि हादसे के वक्त इमारत के अंदर कितने लोग मौजूद थे। हादसे के बाद सामने आई तस्वीरों और वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि, पूरी इमारत मलबे में तब्दील हो गई है। सड़क पर बड़ी मात्रा में ईंट-पत्थर बिखरे हैं। बता दें कि, सत्य निकेतन, दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास है। यहां बड़ी संख्या में छात्र पीजी में रहते हैं। इसी वजह से हादसे के बाद छात्रों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

