Delhi women waiting for Rs 2500 to be credited to their bank accounts says Atishi दिल्ली की महिलाएं टकटकी लगाए बैठी हैं, आतिशी को PM मोदी से किस बात की उम्मीद, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़Delhi women waiting for Rs 2500 to be credited to their bank accounts says Atishi

दिल्ली की महिलाएं टकटकी लगाए बैठी हैं, आतिशी को PM मोदी से किस बात की उम्मीद

आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली की सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही भाजपा के चुनावी वादे का हवाला देते हुए विपक्ष की नेता ने कहा कि दिल्ली की महिलाएं अपने खातों में 2500 रुपये जमा होने का इंतजार कर रही हैं।

Subodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 8 March 2025 02:24 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली की महिलाएं टकटकी लगाए बैठी हैं, आतिशी को PM मोदी से किस बात की उम्मीद

आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली की सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही भाजपा के चुनावी वादे का हवाला देते हुए विपक्ष की नेता ने शनिवार को कहा कि दिल्ली की महिलाएं अपने खातों में 2500 रुपये जमा होने का इंतजार कर रही हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो में आतिशी ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 मार्च तक सभी महिलाओं को 2500 रुपये देने का वादा किया था। यह अभी तक नहीं मिला है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के घोषणापत्र में महिला समृद्धि योजना प्रमुख चुनावी वादों में से एक थी। इस योजना के तहत राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की वित्तीय सहायता देने का वादा किया गया था।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामना देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की महिलाएं आज इसका इंतजार कर रही होंगी। आतिशी ने कहा कि दिल्ली की सभी महिलाएं आज अपने फोन पर टकटकी लगाए बैठी हैं और अपने बैंक खातों में पैसे जमा होने के मैसेज का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी अपना वादा पूरा करेंगे और यह महज एक जुमला बनकर नहीं रह जाएगा।"

कैबिनेट ने दी मंजूरी, शर्तें भी तय

दिल्ली की नवगठित भाजपा सरकार ने अपने सबसे बड़े चुनावी वादा को पूरा करते हुए शनिवार को महिला समृद्धि योजना को कैबिनेट बैठक में मंजूरी दे दी। इस योजना का लाभ लेने के लिए कई शर्तें भी तय की गई हैं। इन शर्तों को पूरा करने वाली दिल्ली की महिलाएं ही इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।

इस योजना का लेने के लिए लगाई गईं प्रमुख शर्तें इस प्रकार हैं-

1. इस योजना का लाभ सिर्फ गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली महिलाओं को ही मिलेगा। इसके लिए महिला के पास बीपीएल कार्ड होना जरूरी है।

2. महिला की उम्र 21 साल से लेकर 59 साल के बीच होना चाहिए।

3. पिछले पांच साल से दिल्ली का निवासी होना जरूरी।

4. महिला के नाम से बैंक खाता और आधार कार्ड होना जरूरी।

5. इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ही मिलेगा पैसा।