दिल्ली के फाइव स्टार होटल में महिला से रेप, इंस्टाग्राम दोस्त ने लूटी आबरू; एक साल पुराने मामले में FIR

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली के फाइव स्टार होटल में एक महिला से रेप दोस्त ने रेप किया है। मामला एक साल पुराना है लेकिन तीन अक्टूबर को एफआईआर दर्ज की गई है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसके पति की पिछले साल मौत हो गई थी।

Delhi Woman raped in five star hotel

दिल्ली के फाइव स्टार होटल में एक महिला से रेप दोस्त ने रेप किया है। मामला एक साल पुराना है लेकिन तीन अक्टूबर को एफआईआर दर्ज की गई है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसके पति की पिछले साल मौत हो गई थी। जिसके बाद वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी के संपर्क में आई। उसका दक्षिणी दिल्ली में बिजनेस है। आजतक की रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने बताया है कि पिछले साल दिसंबर में आरोपी अमित ने उसे फाइव स्टार होटल में बुलाया और रेप किया। पीड़िता की शिकायत पर तीन अक्टूबर को शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इससे पहले 30 दिसंबर को 55 साल की एक महिला ने आरोप लगाया था कि कुछ महीने पहले जिस व्यक्ति से उसकी दोस्ती हुई थी, उसने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसका रेप किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान 35 साल के सुनील के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में बताया था कि उन्हें 30 सितंबर को सफदरजंग एन्क्लेव पुलिस स्टेशन में एक पीसीआर कॉल मिली, जिसमें यौन उत्पीड़न की सूचना दी गई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि वह एक जनवरी को लोधी रोड के पास आरोपी से मिली थी। उसने खुद को एक कंपनी का ड्राइवर बताया और उसे लिफ्ट देने की पेशकश की।

पुलिस ने बताया कि सुनील ने महिला से दिल्ली में फ्लैट ढूंढने में मदद मांगी। जिसके बाद दोनों ने फोन नंबर्स एक्सचेंज किए और रेगुलर संपर्क में रहे। महिला ने आरोप लगाया कि 20 जून को सुनील ने उसे सफदरजंग बुलाया, जहां उसने उसे नशीला पेय पदार्थ पिलाया और वह बेहोश हो गई। इसके बाद वह उसे एक होटल में ले गया और वहां उसका रेप किया।

Sneha Baluni

लेखक के बारे में

Sneha Baluni
पत्रकारिता का करीब एक दशक का अनुभव। दिल्ली यूनिवर्सिटी, भारतीय जनसंचार संस्थान और गुरु जम्बेश्वर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई। दिल्ली-एनसीआर से जुड़ी खबरों पर विशेष नजर। समय मिलने पर बैंडमिंटन खेलना, प्रकृति की सैर पसंद है। लाइव हिन्दुस्तान से पहले लाइव इंडिया, जनसत्ता, अमर उजाला में अलग-अलग भूमिकाओं में काम करने का मौका मिला। एनजीओ में भी काम का अनुभव। स्नेहा मूलरूप से उत्तराखंड के कोटद्वार जिले की रहने वाली हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली के फाइव स्टार होटल में महिला से रेप, एक साल पुराने मामले में FIR