Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi woman rape blackmail private video husband divorce
शादी का झांसा देकर करता रहा रेप, फिर लड़की के पति को भेज दिए प्राइवेट वीडियो

शादी का झांसा देकर करता रहा रेप, फिर लड़की के पति को भेज दिए प्राइवेट वीडियो

संक्षेप:

दिल्ली में नौकरीपेशा युवती ने दोस्त के खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप करने, प्राइवेट वीडियो बनाने और फिर ब्लैकमेल करने का केस दर्ज कराया है। आरोपी ने ये वीडियो उसके पति को भेज दिए, जिससे अब पति तलाक मांग रहा है।

Nov 08, 2025 12:35 pm ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली की एक 23 साल की नौकरीपेशा युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उसने अपने पुराने दोस्त पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपी ने शादी का वादा कर रेप किया, प्राइवेट वीडियो बनाए और फिर दो महीने तक ब्लैकमेल किया। सबसे हैरान करने वाली बात ये कि उसने वीडियो पति को भेज दिए। अब पति तलाक मांग रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मेरठ की शादी में शुरू हुई दोस्ती

2023 में मेरठ के एक शादी समारोह में दोनों की मुलाकात हुई। सोशल मीडिया पर बातचीत बढ़ी और आरोपी ने शादी का प्रस्ताव रख दिया। युवती मान गई। आरोपी ने न्यू उस्मानपुर के एक गेस्ट हाउस में बुलाया। वहां मिल्क केक खिलाया। युवती को चक्कर आने लगे और होश खो दिया। होश में आने पर पता चला कि आरोपी ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए और फोटो-वीडियो बना लिए।

उसने धमकी दी, “अब शादी करूंगा, चुप रहना। वरना वीडियो वायरल कर दूंगा।” इसके बाद वह बार-बार उसी गेस्ट हाउस बुलाता रहा और वीडियो के डर से युवती चुप रही।

दूसरी शादी के बाद खुला राज

मार्च 2025 में युवती ने किसी और से शादी कर ली। शादी के एक हफ्ते बाद आरोपी ने पति का नंबर पता कर लिया। उसने फोन कर कहा, “तेरी बीवी मेरे साथ थी।” युवती ने पति को सच्चाई बता दी। आरोपी ने माफी मांग ली। लगा कि मामला खत्म हो गया। लेकिन इसके बाद आरोपी ने प्राइवेट फोटो और वीडियो पति को भेज दिए। फोन पर धमकाया, “अभी तो सिर्फ कुछ भेजे हैं। बाकी सोशल मीडिया पर डाल दूंगा। तेरी बीवी की जिंदगी बर्बाद हो जाएगी।”

पति ने छोड़ा, अब चाहता है तलाक

डर और शर्म के कारण युवती की जिंदगी उजड़ गई। पति ने उसे मायके छोड़ दिया और तलाक की बात शुरू कर दी। दो महीने से यह ब्लैकमेल चल रहा था। मंगलवार को केस दर्ज हुआ। भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 (धोखे से शारीरिक संबंध) और धारा 351 (आपराधिक धमकी) लगाई गई हैं। सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया, “शादी का झांसा देकर रेप और फिर ब्लैकमेल का मामला है। हम हर दावे की जांच कर रहे हैं। पति को बुलाया है। आरोपी को जल्द बुलाएंगे।” अभी तक आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।