दिल्ली में पॉश इलाके की महिला से मांगी गई 200 करोड़ की रंगदारी, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम लेकर धमकाया

नई दिल्ली, एएनआई
Follow us on Google News
share

दिल्ली के पॉश इलाके में रहने वाली एक महिला से 200 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। गोल्डी बराड़ ने वॉट्सऐप कॉल पर महिला को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम लेकर धमकाया था।

Threat Call Symbolic Image
धमकी भरा कॉल- सांकेतिक तस्वीर

दिल्ली के पॉश इलाके सिविल लाइंस में रहने वाली एक 50 वर्षीय महिला को कथित तौर पर गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से एक विदेशी नंबर से धमकी भरी वॉट्सऐप कॉल आईं। कॉल करने वाले ने महिला और उनके पति को जान से मारने की धमकी देते हुए 200 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। दिल्ली में अब तक सामने आई रंगदारी मांगने की घटनाओं में यह सबसे बड़ी रकम है।

दिल्ली पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला की सिविल लाइंस में पुश्तैनी प्रॉपर्टी है। 7 सितंबर को रात करीब 10:44 बजे उन्हें एक विदेशी नंबर से वॉट्सऐप कॉल आया। कॉलर ने कथित तौर पर अपना नाम गोल्डी बराड़ बताते हुए यह दावा किया कि उसके पास महिला के परिवार के बारे में पूरी जानकारी है। इसके साथ ही कॉलर ने उनसे 200 करोड़ रुपये देने की मांग की और रुपये नहीं देने पर महिला और उनके पति को जान से मारने की धमकी दी।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल भी जांच में जुटी

शुरुआत में तो उन्होंने इस कॉल को धमकी भरे कॉल को नजरअंदाज कर दिया, लेकिन बाद में महिला को एक और धमकी भरा कॉल आया, जिसके बाद उन्होंने सिविल लाइंस थाने जाकर पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में शुरुआती जांच के बाद 10 सितंबर को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 351(4), 308(4) और 61(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला पुलिस के साथ ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भी इस मामले की जांच कर रही है। कॉलर की पहचान करने और धमकी के पीछे के मकसद का पता लगाने की कोशिशें जारी हैं।

हर एंगल से जांच कर रही पुलिस

सूत्रों ने बताया कि पुलिस मामले की हर एंगल से इस मामले जांच कर रही है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि धमकी वास्तव में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने दी थी या किसी और ने निजी या संपत्ति से जुड़े विवाद के चलते उसके नाम का सहारा लेकर महिला को धमकाया।

इससे पहले पूर्व सीनियर डिप्लोमैट विद्या भूषण सोनी ने 27 अगस्त को भारत-कनाडा संबंधों में हालिया सकारात्मक घटनाक्रमों का स्वागत करते हुए कहा था कि हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ ​​गोल्डी बराड़ के कथित दावे से दोनों देशों के बीच संबंधों के लिए और रास्ते खुल सकते हैं। सोनी ने कहा था कि कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के कार्यकाल में भारत-कनाडा संबंधों में आई गिरावट राजनीतिक समर्थन के लिए खालिस्तानी लॉबी को खुश करने की उनकी कथित कोशिशों से जुड़ी थी।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली की महिला से मांगी 200 करोड़ की रंगदारी, गोल्डी बराड़ का नाम लेकर धमकाया