थप्पड़ जड़े, फिर चप्पल से पीटा; दिल्ली में कुत्ते को लेकर महिला ने सिक्योरिटी गार्ड की कर दी धुनाई

Aditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला एक सिक्योरिटी गार्ड को पीटती नजर आ रही है। घटना दिल्ली के किर्ती नगर पुलिस स्टेशन के बाहर की बताई जा रही है।

थप्पड़ जड़े, फिर चप्पल से पीटा; दिल्ली में कुत्ते को लेकर महिला ने सिक्योरिटी गार्ड की कर दी धुनाई

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला एक सिक्योरिटी गार्ड को पीटती नजर आ रही है। घटना दिल्ली के किर्ती नगर पुलिस स्टेशन के बाहर की बताई जा रही है। शुक्रवार को हुई इस घटना में महिला सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ मारती, बाल खींचती और बाद में चप्पल से पीटती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद एक आवारा कुत्ते को भगाने को लेकर शुरू हुआ था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इलाके में एक आवारा कुत्ते ने किसी राहगीर को काट लिया था। इसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी ने कुत्ते को डंडे से मारकर भगाने की कोशिश की। खुद को पशु प्रेमी बताने वाली इस महिला ने गार्ड के ऐसे करने पर नाराजगी जताई और उसे पीटने लगी। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला आकर गार्ड पर हमला कर देती है। इस दौरान वहां पुलिस और अन्य लोग भी खड़े रहते हैं।

पुलिस ने क्या कहा?

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताा कि इस मामले में कोई आधिकारिक शिकायत नहीं आई है। ऐसे में इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि वे वीडियो की जांच कर रही है और शिकायत मिलने या स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वतः संज्ञान लेकर आगे की कार्रवाई पर विचार करेंगे। इस घटना ने कानून-व्यवस्था और पुलिस के काम करने के तरीके पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

सोसल मीडिया पर लोग इस बात की आलोचना कर रहे हैं कि थाने के ठीक बाहर हो रही इस मारपीट को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों ने कोई दखल नहीं किया। वहीं यूजर्स दो गुटों में बंटे नजर आ रहे हैं। एक पक्ष सुरक्षाकर्मी पर हुए हमले की अलोचन कर रहा है, वहीं दूसरा पक्ष बेजुबान जानवरों के प्रति क्रूरता पर सवाल उठा रहा है।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।