Hindi Newsएनसीआर NewsDelhi will get 3 double-decker corridors this year; these will be the routes. How much work is left
दिल्ली को इस साल मिलेंगे 3 डबल डेकर कॉरिडोर, ये होंगे रूट; अब कितना बचा काम

दिल्ली को इस साल मिलेंगे 3 डबल डेकर कॉरिडोर, ये होंगे रूट; अब कितना बचा काम

संक्षेप:

दिल्ली मेट्रो के फेज-4 के तीन प्राथमिकता वाले मेट्रो कॉरिडोर के तैयार होते ही इस वर्ष दिल्ली को तीन डबल डेकर कॉरिडोर भी मिल जाएंगे। डबल डेकर कॉरिडोर के सबसे ऊपर मेट्रो, उसके नीचे फ्लाईओवर पर वाहन और सड़क पर बसें चल सकेंगी।  

Jan 04, 2026 06:04 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, रणविजय सिंह
share Share
Follow Us on

दिल्ली मेट्रो के फेज-4 के तीन प्राथमिकता वाले मेट्रो कॉरिडोर के तैयार होते ही इस वर्ष दिल्ली को तीन डबल डेकर कॉरिडोर भी मिल जाएंगे। डबल डेकर कॉरिडोर के सबसे ऊपर मेट्रो, उसके नीचे फ्लाईओवर पर वाहन और सड़क पर बसें चल सकेंगी। इससे दिल्ली के बुनियादी ढांचे में एक नया अध्याय जुड़ जाएगा। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या दूर होगी और आवागमन की सुविधा बेहतर होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:दिल्ली मेट्रो फेज-4 के सभी स्टेशनों पर लगेंगी AI स्कैनर मशीनें, ये होंगे 4 फायदे

दिल्ली में अभी एक भी डबल डेकर कॉरिडोर नहीं है। मेट्रो के फेज 4 में पहली बार दिल्ली में डबल डेकर कॉरिडोर बनाने की पहल की गई। इसके तहत फेज 4 के तीनों प्राथमिकता वाले कॉरिडोर पर डबल डेकर कॉरिडोर का निर्माण शुरू हुआ। इसके तहत मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर पर सबसे पहले डबल डेकर कॉरिडोर बनाने का काम शुरू हुआ था, जो अब काफी हद तक तैयार भी है। इस डबल डेकर कॉरिडोर के फ्लाईओवर का सिर्फ रैंप बनाकर सड़क से मिलाने का काम बाकी है।

इसलिए यह डबल डेकर कॉरिडोर ही आवागमन के लिए सबसे पहले खुलेगा। तीनों डबल डेकर कॉरिडोर पर फ्लाईओवर और मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण एक ही पिलर पर किया जा रहा है। फ्लाईओवर व मेट्रो कॉरिडोर के लिए अलग-अलग पिलर का निर्माण नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें:दिल्ली मेट्रो की गोल्डन लाइन पर काम शुरू, लाजपत नगर से साकेत तक बन रहा कॉरिडोर

संगम विहार से अंबेडकर नगर : 2.4 किलोमीटर

गोल्डन लाइन (एरोसिटी–तुगलकाबाद) पर संगम विहार से अंबेडकर नगर के बीच 2.4 किमी का डबल डेकर कॉरिडोर बन रहा है। डीएमआरसी के अनुसार, पिलर का 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और डेक स्लैब निर्माण जारी है। इस वर्ष निर्माण पूरा होने की उम्मीद है। छह लेन फ्लाईओवर बनने से महरौली–बदरपुर रोड पर जाम से बड़ी राहत मिलेगी।

आजादपुर से डेरावल नगर : 880 मीटर

फेज-4 के जनकपुरी पश्चिम–आरके आश्रम कॉरिडोर पर आजादपुर से डेरावल नगर तक 2.2 किमी का मेट्रो-फ्लाईओवर कॉरिडोर बन रहा है। इसमें 880 मीटर हिस्सा डबल डेकर होगा। डीएमआरसी के अनुसार नींव व पिलर का 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और डेक स्लैब डाला जा रहा है। वर्ष के अंत तक इसे वाहनों के लिए खोलने का दावा किया गया है।

ये भी पढ़ें:नजदीकी मेट्रो स्टेशनों जानने के लिए गूगल की नहीं पड़ेगी जरूरत, DMRC का क्या प्ला

भजनपुरा से यमुना विहार : 1.4 किलोमीटर

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने बताया कि मजलिस पार्क–मौजपुर मेट्रो कॉरिडोर पर भजनपुरा से यमुना विहार के बीच 1.4 किलोमीटर हिस्सा डबल डेकर है। पेड़ कटान की अनुमति में देरी के कारण फ्लाईओवर रैंप तैयार नहीं हो सका था। हाल ही में स्वीकृति मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी के साथ रैंप निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई है। डीएमआरसी के अनुसार मेट्रो परिचालन के लिए कॉरिडोर पूरी तरह तैयार है। अगले कुछ महीनों में छह लेन वाला फ्लाईओवर भी वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।