Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi wedding viral video groom bride 8th vachan
दूल्हे ने दुल्हन से  ऐसा मांगा '8वां वचन' कि गूंज उठे ठहाके, दिल्ली की शादी का वीडियो वायरल

दूल्हे ने दुल्हन से ऐसा मांगा '8वां वचन' कि गूंज उठे ठहाके, दिल्ली की शादी का वीडियो वायरल

संक्षेप:

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो को 12 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'मयंक ने 8वां वचन लिया और दीया को इसे स्वीकार करना पड़ा। वीडियो पर लिखा है-8वां वचन जोड़ा गया।'

Dec 06, 2025 12:11 pm ISTSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली में हुई एक शादी में दूल्हे ने दुल्हन से जो एक ऐसा वचन लिया कि ना सिर्फ समारोह में मौजूद लोगों ने ठहाके लगाए बल्कि सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। दूल्हे के 8वें वचन को दुल्हन ने भी हंसते हुए स्वीकार कर लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वायरल वीडियो में दूल्हा मयंक और दुल्हन दीया स्टेज पर बैठे हुए दिख रहे हैं। बराती और मेहमानों के सामने दूल्हे ने अचानक कहा कि वह एक और वचन लेना चाहते हैं। सभी लोग उत्सुकता से देखने लगे। दूल्हन भी सोच में पड़ गई कि अब उससे क्या वचन मांगा जाएगा। दूल्हे ने यह कहकर और सस्पेंस बढ़ा दिया कि स्वीकार करा लेना बाद में मुकड़ ना जाए।

वहां मौजूद लोगों ने तुरंत कैमरे में इस पल को रिकॉर्ड करना शुरू किया। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो को 12 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'मयंक ने 8वां वचन लिया और दीया को इसे स्वीकार करना पड़ा। वीडियो पर लिखा है-8वां वचन जोड़ा गया।'

दूल्हा कहता है, 'मैं उससे एक वचन बुलवाने वाला हूं, स्वीकार है बुलवा लेना बाद में मना ना कर पाए।'लोग कहते हैं कि रिकॉर्ड किया जा रहा है। 8वें वचन के रूप में दूल्हा कहता है, 'आज से कमरे में एसी का टेंपरेचर मैं सेट करूंगा।' यह सुनकर दुल्हन भी हंसने लगी और मेहमान भी ठहाके लगाने लगे। दुल्हन ने हंसते हुए कहा- स्वीकार है। सोशल मीडिया पर भी लोग इसे खूब देख रहे हैं और तरह-तरह के मजाकिया कॉमेंट कर रहे हैं।

हिंदू परंपरा के मुताबिक शादियों में दूल्हा-दुल्हन अग्नि के फेरे लेकर सात वचन लेते हैं जिन्हें सप्तपदी कहा जाता है। मयंक के 8वें वचन ने इस खास पल को और खुशनुमा बना दिया। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में लोगों ने कई मजेदार कॉमेंट किए। एक यूजर ने लिका, 'उसके दिमाग में- लेकिन कितना टाइम एसी चलेगा हम फैसला करेंगे।' एक अन्य ने लिखा, 'भाई कितना सेट करना है वो वाइफ फैसला करेगी।'

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।