Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi weather updates fog alert flights cancelled trains delayed yellow alert
नए साल पर ठंड लेगी विकराल रूप! बारिश और शीतलहर के आसार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट

नए साल पर ठंड लेगी विकराल रूप! बारिश और शीतलहर के आसार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट

संक्षेप:

Delhi Weather: राजधानी दिल्ली में घने कोहरे के कारण दृश्यता 50 मीटर से कम रहने से 150 उड़ानें रद्द और 100 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं; मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए ठंड और कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

Jan 01, 2026 06:01 am ISTAnubhav Shakya हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

राजधानी दिल्ली बुधवार की सुबह छह घंटे तक घने कोहरे में डूबी रही। खासतौर पर तड़के चार बजे से लेकर सुबह आठ बजे के कई जगहों पर दृश्यता का स्तर 50 मीटर से भी कम रहा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए ठंड और कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कल कोहरे और ठंड ने किया परेशान

दिल्ली के पालम मौसम केन्द्र में चार बजे के लगभग घने कोहरे के चलते दृश्यता का स्तर 50 मीटर तक चला गया। यह स्थिति सुबह आठ बजे तक बनी रही। दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो कि सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम है। पहले की तुलना में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

आज भी घने कोहरे के आसार

मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। जबकि, दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सुबह के समय मध्यम और कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है। दिन में कहीं-कहीं शीत दिवस की स्थिति भी बन सकती है।

ये भी पढ़ें:दिल्ली@2026: मेट्रो, एक्सप्रेस-वे और नए अस्पतालों से बदलेगी राजधानी की तस्वीर

डेढ़ सौ उड़ानें रद्द, सौ ट्रेन प्रभावित

घने कोहरे के चलते दिल्ली हवाई अड्डे पर डेढ़ सौ के लगभग उड़ानों को रद्द कर दिया। जबकि, लगभग इतनी उड़ानों के संचालन में देरी हुई। वहीं, घने कोहरे के चलते बुधवार को रेल सेवा भी काफी प्रभावित रही। दिल्ली के अलग-अलग स्टेशनों पर लगभग 100 रेलगाड़ियां देरी से पहुंची। इस वजह से यात्री काफी परेशान हुए।

ये भी पढ़ें:दिल्ली में कोहरे का कोहराम, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; नए साल पर होगी बारिश
Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।