Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, नोएडा-गाजियाबाद में भी बदला मौसम

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली में आज का मौसम, 7 अगस्तः दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिनों से बारिश का दौर जारी है। रुक-रुककर हो रही बारिश शुक्रवार को भी राजधानी सहित एनसीआर को भिगो रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों के लिए अलग-अलग अलर्ट जारी है। साथ ही कल और परसों भी बारिश होने की संभावना जताई है।

Delhi rain at India Gate.
दिल्ली में इंडिया गेट पर बारिश का आनंद लेते लोग।

दिल्ली में आज का मौसम, 7 अगस्तः दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को भी सुबह से कई इलाकों में बारिश हो रही है। नोएडा और गाजियाबाद में भी बादल झमाझम बरस रहे हैं। गुरुवार रात 11:30 बजे से शुक्रवार सुबह 8:30 बजे के बीच दिल्ली के छतरपुर में सबसे ज्यादा 3.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। दिल्ली के मौसम केंद्र सफदरजंग में 3.4 मिमी बारिश हुई। पालम में 2.3 मिमी, नारायणा में 2 मिमी और मयूर विहार तथा जनकपुरी में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह करीब 9:15 बजे शहर के दक्षिण-पूर्वी इलाके के लिए रेड अलर्ट, दक्षिण-पश्चिमी इलाके और मध्य हिस्से के लिए ऑरेंज अलर्ट और शहर के उत्तरी हिस्से के लिए येलो अलर्ट जारी किया। यह अलर्ट दोपहर तक लागू रहेगा।

दिल्ली के किन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट?

मौसम विभाग के अलर्ट में कहा गया है कि दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, मध्य दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के कुछ हिस्सों में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। साथ ही, इन्हीं इलाकों में मध्यम बारिश होने की भी संभावना जताई गई। इसके अलावा मध्य, उत्तर-पूर्वी, उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की आंधी-तूफान की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को कई बार बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की उम्मीद है। रविवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।

तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद

मौसम विभाग 15.5 मिमी तक की बारिश को हल्की, 15.6 मिमी से 64.4 मिमी के बीच मध्यम, 64.5 मिमी से 115.5 मिमी के बीच भारी और 115.6 मिमी से 204.4 मिमी के बीच बहुत भारी बारिश की श्रेणी में रखता है। बारिश के कारण शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। शनिवार को बढ़कर 33 से से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गुरुवार को शहर में मौसम ठंडा रहा था क्योंकि अधिकतम तापमान गिरकर 27.6 डिग्री हो गया था।

अगस्त महीने में अब तक 127 मिमी बारिश

पिछले दो दिनों में हुई जोरदार बारिश की वजह से शहर में अगस्त महीने में अब तक 127 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार इस महीने के लिए सामान्य कुल बारिश 233.1 मिमी निर्धारित है। पिछले साल अगस्त में दिल्ली में कुल 400.81 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। बता दें कि दिल्ली के लिए लंबे समय के औसत और कुल बारिश का हिसाब सफदरजंग स्टेशन पर दर्ज आंकड़ों के आधार पर लगाया जाता है।

संतोषजनक श्रेणी में AQI

बारिश की वजह से शहर की हवा भी साफ रही है। शुक्रवार सुबह 10:05 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 69 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, 0 से 50 के बीच AQI को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 को गंभीर माना जाता है।

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra

सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के 'डीडी न्यूज' से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।

ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर NewsDelhi Weather Today: दिल्ली-NCR में झमाझम, नोएडा-गाजियाबाद में भी बारिश