Delhi Weather Today: पूरी दिल्ली में रेड अलर्ट, गाजियाबाद-नोएडा और गुरुग्राम में भी भारी बारिश; निकलना मुश्किल

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। गुरुवार को भी सुबह से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अभी यह दौर चलता रहेगा। आईएमडी ने गुरुवार के लिए पहले बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन अब रेड अलर्ट घोषित कर दिया है। 

Delhi Weather Today: पूरी दिल्ली में रेड अलर्ट, गाजियाबाद-नोएडा और गुरुग्राम में भी भारी बारिश; निकलना मुश्किल

Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में रहने वालों को दो दिन से लगातार हो रही बारिश से गर्मी और उमस से राहत मिली है। गुरुवार को सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है। दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान में आठ डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए पहले बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन अब रेड अलर्ट घोषित कर दिया है। इस बीच गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी भारी बारिश से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।

येलो अलर्ट को रेड अलर्ट में बदला

मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को भी मॉनसूनी बादल दिल्ली को भिगोएंगे। इसे देखते हुए पहले येलो अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन सुबह से लगातार हो रही बारिश को देखते हुए आईएमडी ने अब पूरी दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो घंटे के दौरान बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है। इससे पहले दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में बुधवार की सुबह से ही घने बादल छाए रहे। दिन के ज्यादातर हिस्से में कभी कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होती रही।

Red alert for delhi

30.8 डिग्री रहा अधिकतम तापमान

दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो कि सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस कम है। जबकि, न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जो कि सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम है। यहां पर आर्द्रता का स्तर 84 से 100 फीसदी तक रहा। दिल्ली के आयानगर में अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो कि सामान्य से 8.3 डिग्री सेल्सियस कम है।

फील लाइक टेंपरेचर 33.6 डिग्री पर रहा

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार की शाम को दिल्ली का तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, हवा में नमी का स्तर 100 फीसदी और हवा की गति 3.7 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रही। इसके चलते इस समय महसूस होने वाली गर्मी यानी फील लाइक टेंपरेचर 33.6 डिग्री सेल्सियस पर रहा।

नजफगढ़ में 36 घंटों में 169 मिमी बारिश

नजफगढ़ इलाके में मंगलवार को यहां पर 85 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे से शाम के साढ़े पांच बजे के बीच यहां पर 84 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। यानी बीते छत्तीस घंटों में यहां पर 169 मिमी बारिश हुई है। पूसा में भी बुधवार दिन में 41 मिमी बारिश हुई। यहां पर बीते छत्तीस घंटे में 85.5 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है।

वायु गुणवत्ता सूचकांक 59 पर पहुंचा

दो दिनों से हो रही बारिश का असर दिल्ली की हवा पर भी साफ देखा जा सकता है। बुधवार को हवा इस साल में सबसे साफ स्तर पर पहुंच गई है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 59 रहा। इस स्तर की हवा को संतोषजनक श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पहले मंगलवार को यह 113 अंक पर था। बीते चौबीस घंटे के भीतर ही इसमें 54 अंकों का सुधार हुआ है। इस साल में यह हवा का सबसे साफ-सुथरा स्तर है।

इससे पहले 12 जून को वायु गुणवत्ता सूचकांक 73 था। अगर केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पास मौजूद आंकड़ों पर नजर डालें तो यह इस साल का 12वां दिन है, जब वायु गुणवत्ता का स्तर 100 अंक से नीचे है। अगले दो दिनों के बीच भी वायु गुणवत्ता का यह स्तर बने रहने का अनुमान है।

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra

सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के 'डीडी न्यूज' से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।

ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।