Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi weather today rain thunderstorms yellow alert
दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, दो दिन तक होगी बारिश, 50 की स्पीड से चलेगी हवा

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, दो दिन तक होगी बारिश, 50 की स्पीड से चलेगी हवा

संक्षेप: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से जारी गर्मी से राहत मिल गई है। सोमवार तड़के दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर के कई हिस्सों में बारिश हुई। पूर्वी भारत में हो रही भारी बारिश के बीच अब दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम दो दिन तक भीगा-भीगा रहने वाला है।

Mon, 6 Oct 2025 08:22 AMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से जारी गर्मी से राहत मिल गई है। सोमवार तड़के दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर के कई हिस्सों में बारिश हुई। पूर्वी भारत में हो रही भारी बारिश के बीच अब दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम दो दिन तक भीगा-भीगा रहने वाला है। अगले दो दिन तेज हवा और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है, जिसकी गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मंगलवार को भी ऐसी ही मौसमी गतिविधि बनी रहने के आसार हैं। सफदरजंग वेधशाला के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर 93 से 59 फीसदी तक रहा।

मौसम विभाग ने बताया कि तेज हवा और बारिश के चलते तापमान में गिरावट आएगी। अनुमान है कि अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री और न्यूनतम 22-24 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। मौसम में बदलाव के साथ हवा साफ बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, रविवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 159 रहा, जो मध्यम श्रेणी में आता है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश और तेज हवा के कारण वायु गुणवत्ता में और सुधार होगा। नागरिकों को ऐसे मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, विशेषकर तेज हवाओं और बारिश के समय सुरक्षित स्थान पर रहने के लिए।

मौसम विभाग के मुताबिक 9 अक्तूबर को मुख्य रूप से साफ मौसम की संभावना जताई गई है। इन दिनों अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। बता दें कि पिछले कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।