Delhi Weather Today: आज भी बारिश के आसार, 17 अगस्त तक कैसा मौसम; IMD ने बताया

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 17 अगस्त तक राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। मंगलवार को भी कई हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली मौसम पूर्वानुमान।
दिल्ली मौसम पूर्वानुमान।

Delhi Weather Today : दिल्ली में बुधवार को भी हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान 34 से 36 डिग्री के आसपास रहेगा। इससे पहले मंगलवार को राजधानी के कई हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जिसमें सबसे ज्यादा चार मिमी बारिश सफदरजंग में हुई। कम बारिश के चलते लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

स्वतंत्रता दिवस समेत 17 अगस्त तक राजधानी में हल्की बारिश की संभावना है। 15 अगस्त को सुबह 4 से 6 बजे के बीच पांच मिमी तक बारिश हो सकती है, जबकि 6 से 9 बजे के बीच 2-3 मिमी और दोपहर से शाम तक 3 मिमी तक हल्की बूंदाबांदी का अनुमान है। इस दौरान 15-20 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री और न्यूनतम 23-25 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में बादल छाए रहे और बारिश हुई। बारिश, ट्रैफिक पाबंदियों और कांवड़ यात्रा (जो आज खत्म हो रही है) से जुड़ी गतिविधियों के कारण शहर के कई हिस्सों में ट्रैफिक जाम की खबर मिली। सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच सफदरजंग में 4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि पालम, लोदी रोड, रिज और अयानगर में क्रमशः 1.4 मिमी, 1.5 मिमी, 3.7 मिमी और 1.6 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान पूसा में 3 मिमी, नजफगढ़ में 1.5 मिमी और मयूर विहार में 3 मिमी बारिश दर्ज की गई। एनएच-24, आश्रम और सफदरजंग फ्लाईओवर के साथ-साथ कश्मीरी गेट, आटीओ, मथुरा रोड, विकास मार्ग, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, जीटी रोड और दिल्ली-हरिद्वार हाईवे सहित कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक जाम देखा गया।

मंगलवार को सफदरजंग में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम था, जबकि पालम में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री कम था। लोदी रोड पर अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.9 डिग्री कम) दर्ज किया गया, जबकि रिज और अयानगर में अधिकतम तापमान क्रमशः 30.7 डिग्री सेल्सियस और 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमशः 3.1 डिग्री और 4.2 डिग्री कम था। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। पालम में 24.6 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से 2.1 डिग्री कम, लोदी रोड में 26 डिग्री सेल्सियस, रिज में 23.3 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

17 अगस्त तक हल्की बारिश या बूंदाबांदी

मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में 17 अगस्त तक हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान लगाया है। बुधवार के लिए, मौसम विभाग ने आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान लगाया है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

संतोषजनक श्रेणी में बना हुआ है AQI

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, मंगलवार शाम 4 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 78 था, जो संतोषजनक श्रेणी में बना हुआ है। सीपीसीबी के अनुसार, 0-50 के AQI को अच्छा, 51-100 को संतोषजनक, 101-200 को मध्यम, 201-300 को खराब, 301-400 को बहुत खराब और 401-500 को गंभीर श्रेणी में रखा जाता है।

आंकड़ों पर आईएमडी की सफाई

मौसम विभाग ने सफदरजंग में कुल बारिश के आंकड़ों पर स्पष्टीकरण जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, 6 अगस्त की बारिश का आंकड़ा गलती से 18.7 मिमी की जगह 56 मिमी दर्ज हो गया था, जिससे कुल संचयी बारिश 230.5 मिमी दिखने लगी थी। विभाग ने इस तकनीकी त्रुटि को सुधार लिया है और अब सफदरजंग का वास्तविक संचयी आंकड़ा 197.2 मिमी कर दिया गया है।

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra

सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के 'डीडी न्यूज' से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।

ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर NewsDelhi Weather Today: आज भी बारिश के आसार, 17 अगस्त तक कैसा मौसम