Delhi weather Today: दिल्ली-NCR में बदला मौसम, आज और कल बारिश; तेज हवाएं भी चलेंगी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Delhi weather Today: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को धूल भरी आंधी चली। इसकी वजह से दिन में ही अंधेरा छा गया। सड़क पर चल रहे लोगों को विजिबिलिटी में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने आज और कल बारिश होने की संभावना जताई है।

दिल्ली-एनसीआर में दो दिन बारिश की संभावना।
दिल्ली-एनसीआर में दो दिन बारिश की संभावना।

Delhi weather Today: दिल्ली-एनसीआर का मौसम बदल चुका है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में आज और कल बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पश्चिमी विक्षोभ और पड़ोसी राज्यों में बने चक्रवाती परिसंचरण के चलते मौसम में बदलाव हुआ है।

आईएमडी ने बताया है कि दिल्ली और उसके आस पास के राज्यों में आंधी तूफान आ सकता है। यह चेतावनी उत्तर पाकस्तिान और उससे सटे इलाकों में बने पश्चिमी विक्षोभ और हरियाणा तथा पड़ोसी उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बने ऊपरी हवाओं में चक्रवाती परिसंचरण के कारण जारी की गई है। इसी के चलते दिल्ली एनसीआर के मौसम में धूल की मात्रा भी बढ़ गई है।

वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में

शुक्रवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में सुबह साढ़े नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 173 दर्ज किया गया, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है। सफदरजंग और लोधी रोड मौसम केंद्रों पर न्यूनतम तापमान क्रमशः 25.2 और 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह दोनों स्थानों पर सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक था। अयानगर में न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक है। वहीं, रिज और पालम केंद्रों पर न्यूनतम तापमान क्रमशः 23.8 और 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कारण बताओ नोटिस जारी

निर्माण कार्यों से फैलने वाली धूल पर नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) द्वारा दिल्ली में चल रही विभिन्न सरकारी और निजी परियोजनाओं के स्थलों पर नियमित एवं औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं। इसी प्रक्रिया के तहत कुछ परियोजना स्थलों पर धूल नियंत्रण संबंधी नियमों का पालन नहीं पाए जाने पर संबंधित परियोजना एजेंसियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें कुछ सरकारी एजेंसियां भी शामिल हैं।

प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का पालन करना होगा

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का पालन हर हाल में करना होगा। सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि सभी निर्माण परियोजनाओं में प्रदूषण नियंत्रण के निर्धारित उपाय प्रभावी ढंग से लागू हों। उन्होंने कहा जो एजेंसियां नियमों का उल्लंघन कर रही हैं, वहां नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कोई भी सरकारी विभाग, निर्माण एजेंसी, ठेकेदार या निजी कंपनी कानून से ऊपर नहीं है। सरकारी परियोजनाओं पर भी वही नियम लागू होंगे, जो निजी निर्माण कार्यों पर लागू होते हैं।

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra

सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के 'डीडी न्यूज' से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।

ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर NewsDelhi weather Today: दिल्ली-NCR में बदला मौसम, आज और कल बारिश