Delhi Weather Today: जारी रहेगा बारिश का दौर, कब होगी मानसून की विदाई; IMD ने बताया

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली के कई हिस्सों में शनिवार दिन में हल्की बारिश हुई, जबकि कई हिस्सों में तेज धूप खिली रही। इस आधी-अधूरी बारिश के चलते जहां लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान भी सामान्य से लगभग तीन डिग्री ऊपर रहा।

दिल्ली में जारी रहेगा बारिश का दौर।
दिल्ली में जारी रहेगा बारिश का दौर।

राजधानी दिल्ली में शनिवार को बादल छाए रहे और शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि दिल्ली में 16 सितंबर तक बारिश होने की संभावना है। यह दौर राजधानी में बारिश के आखिरी बड़े दौर में से एक हो सकता है। आईएमडी ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के 21 सितंबर के बाद दिल्ली से लौटने की उम्मीद है। इस साल इसके लौटने में थोड़ी देरी हो सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सफदरजंग में शनिवार सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच 3.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि लोधी रोड और अयानगर में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान पालम में बहुत कम बारिश हुई, जबकि रिज में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई। सुबह 8.30 बजे तक 24 घंटे की कुल बारिश सफदरजंग में 1.8 मिमी, पालम में 4.7 मिमी, लोधी रोड में 2.4 मिमी, रिज में 10.6 मिमी और अयानगर में 10.3 मिमी दर्ज की गई।

अधिकतम तापमान में इजाफा

मौसम विभाग का अनुमान है कि 16 सितंबर तक बीच-बीच में हल्की बारिश के दौर आ सकते हैं। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में शनिवार की सुबह से ही धूप-छांव का खेल चलता रहा। इसके चलते एक ओर तो अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ। दूसरी ओर कई जगहों पर हल्की बारिश के चलते उमस में भी बढ़ोतरी हुई। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

ग्रीन जोन में लौटी हवा

दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में हुई हल्की बारिश और हवा की गति बढ़ने से दिल्ली की हवा एक बार फिर से ग्रीन जोन में लौट आई है। सीपीसीपी के मुताबिक शनिवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 70 के अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को संतोषजनक श्रेणी में रखा जाता है। शुक्रवार को यह सूचकांक 127 के अंक पर रहा था।

कब कितना AQI

12 सितंबर 70

11 सितंबर 127

10 सितंबर 134

09 सितंबर 128

08 सितंबर 113

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra

सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के 'डीडी न्यूज' से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।

ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News , Delhi Protest Live और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर NewsDelhi Weather Today: जारी रहेगा बारिश का दौर, 21 के बाद होगी मानसून की विदाई