delhi weather temperature to increase cloudy sky and occasional sustained surface winds दिल्ली में इस हफ्ते 3 दिन हवाएं देंगी राहत, फिर 42°C तक जाएगा तापमान, 27 अप्रैल तक का हाल, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi weather temperature to increase cloudy sky and occasional sustained surface winds

दिल्ली में इस हफ्ते 3 दिन हवाएं देंगी राहत, फिर 42°C तक जाएगा तापमान, 27 अप्रैल तक का हाल

दिल्ली में अब तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान है। हालांकि हफ्ते के शुरुआती दिनों में मध्यम गति से हवाएं चलने का अनुमान है। इससे लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।

Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 21 April 2025 05:12 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली में इस हफ्ते 3 दिन हवाएं देंगी राहत, फिर 42°C तक जाएगा तापमान, 27 अप्रैल तक का हाल

Delhi Weather Forecast: राजधानी दिल्ली में अब तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कभी-कभी मध्यम गति से हवाएं चलने का अनुमान जताया है। इस दौरान हवा की स्पीड 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा देखी जाएगी। दूसरे दिन यानी मंगलवार को दिल्ली में आसमान साफ रहने और 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग की मानें तो 23 अप्रैल को आसमान साफ ​​रहेगा। साथ ही दिन में 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलेंगी। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी। 22 और 23 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है।

इसके बाद अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। मौसम विभाग ने 24, 25 और 26 अप्रैल को दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। हालांकि 24 अप्रैल से न्यूनतम तापमान में क्रमश: बढ़ोतरी देखी जाएगी। दिल्ली में 24 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री, 25 को 24 से 26 डिग्री जबकि 26 अप्रैल को 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि दिन में आसमान साफ रहने और तेज धूप होने के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान के 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। 26 अप्रैल को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसका असर तापमान पर पड़ेगा। 27 अप्रैल को दिल्ली में तापमान में थोड़ी कमी देखी जाएगी। दिल्ली में 27 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।