दिल्ली में झमाझम बारिश की चेतावनी; रुक-रुक कर पड़ती रहेंगी फुहारें, 11 अगस्त तक का हाल

दिल्ली में झमाझम बारिश की चेतावनी; रुक-रुक कर पड़ती रहेंगी फुहारें, 11 अगस्त तक का हाल

संक्षेप:

Delhi Mausam: मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर के इलाकों में झमाझम बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर के इलाकों में 11 अगस्त तक किस दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज इस बारे में जानकारी दी है। 

Aug 05, 2025 03:30 pm ISTKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एकबार फिर झमाझम बारिश की संभावना है। बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली एनसीआर के इलाकों में जोरदार बारिश नहीं देखी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में झमाझम बारिश के लिहाज से जुलाई का महीना बेहतर रहा है। जुलाई के महीने में दिल्ली में भारी बारिश के चार दौर देखे गए हैं। मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में इस हफ्ते फुहारें पड़ती रहने का पूर्वानुमान जताया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में बादल छाए रहने। दोपहर और शाम के दौरान कई स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में कल यानी बुधवार को सुबह के समय भी हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने 6 अगस्त को भी हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस हफ्ते यानी 11 अगस्त तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। मौसम विभाग ने 7 और 8 अगस्त को दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 7 और 8 अगस्त को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ फुहारें या हल्की बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, 9, 10 और 11 अगस्त को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। इन तीनों ही दिन दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में बादल छाए रहने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने या हल्की बारिश का अनुमान है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो दिल्ली वालों के लिए इस हफ्ते बादल छाए रहने और बारिश के चलते मौसम सुहाना रहने का अनुमान है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।