Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi weather forecast temperature dip three degree minimum air quality aqi improve
दिल्लीवाले तैयार रहें! तीन दिन में आ रही कंपकंपी वाली ठंड, कोहरा और धुंध भी रहेगी

दिल्लीवाले तैयार रहें! तीन दिन में आ रही कंपकंपी वाली ठंड, कोहरा और धुंध भी रहेगी

संक्षेप:

Delhi Weather: दिल्ली में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है और सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा। आने वाले दिनों में शीतलहर भी चलेगी।

Dec 10, 2025 05:56 am ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। राजधानी के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है। हालांकि शीतलहर को लेकर किसी तरह का अलर्ट विभाग ने जारी नहीं किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। अगले 3 दिनों के दौरान आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और उसके बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। रात में कुहासा या धुंध छाई रहेगी। सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा।

मंगलवार को दिनभर आसमान साफ रहा और लगभग 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। आईएमडी के अनुसार, मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 0.7 डिग्री कम था तथा न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से लगभग 0.4 डिग्री कम था। बुधवार के लिए आईएमडी ने आंशिक रूप से कोहरा छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार, 300 से नीचे आया

पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से बहुत खराब श्रेणी में रही राजधानी की वायु गुणवत्ता सूचकांक में मंगलवार को सुधार दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार मंगलवार को अपराह्न चार बजे 24 घंटे का औसत एक्यूआई 282 रहा, जबकि सोमवार को इसी समय यह 314 और रविवार को 308 था। मंगलवार को हवा की गति तेज रहने से प्रदूषण के स्तर में सुधार दर्ज किया गया। हालांकि, आने वाले दिनों में प्रदूषण का स्तर बढ़ने की आशंका है।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।