दिल्ली में आग उगल रहा सूरज! तापमान 42 डिग्री पार; कब होगी बारिश?

हिन्दुस्तान, दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। झुलसा देने वाली गर्मी के बीच मौसम विभाग ने बारिश की गुड न्यूज दी है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली में बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

दिल्ली में आग उगल रहा सूरज! तापमान 42 डिग्री पार; कब होगी बारिश?

Delhi Weather: दिन में झुलसाने वाली गर्मी का सामना कर रहे दिल्ली-एनसीआर वालों को रात में भी चैन नहीं मिल पा रहा। बीते पांच दिनों में ही दिल्ली में रातों का पारा साढ़े चार डिग्री तक बढ़ा है। मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल के इन दिनों में बीते पांच सालों में रात का तापमान इस बार सबसे ज्यादा है। हालांकि, मौसम विभाग ने कल से दिल्ली में बूंदाबांदी को लेकर अपडेट दिया है, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

राजधानी दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र में रविवार को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह इस सीजन की सबसे गर्म रात रही, जो कि सामान्य से 2.4 डिग्री ज्यादा है। एक दिन पहले की तुलना में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। वहीं, बीते पांच दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो न्यूनतम तापमान में लगभग साढ़े चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।

आमतौर पर अप्रैल में नहीं होतीं इतनी गर्म रातें

मौसम विभाग के 22 से 26 अप्रैल तक के पिछले पांच सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस वर्ष रात की तपिश पहले से कहीं ज्यादा है। हाल के वर्षों में 2022 के अप्रैल महीने में सबसे ज्यादा गर्मी देखने को मिली थी। मगर उस साल भी रातों में इतनी ज्यादा तपिश महसूस नहीं की गई थी, जितनी इस बार है।

कल नरम पड़ सकते हैं गर्मी के तेवर

दिल्ली के लोगों को आंधी और बारिश के चलते भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को दिल्ली में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इसके चलते तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि, सोमवार को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति बनी रह सकती है।

गर्म हवाओं से परेशानी

दिल्ली और एनसीआर के शहरों में इस समय सूखी गर्म हवाएं चल रही हैं। मौसम निगरानी संस्था स्काईमेट के विज्ञानी समरजीत चौधरी बताते हैं कि हवा में नमी का स्तर बहुत कम है। साथ ही धूल की एक परत भी है। इसके अलावा रात के समय हल्के बादल रह रहे हैं। इसके चलते रात के तापमान में अपेक्षित गिरावट नहीं हो रही है और लोगों को तपिश महसूस हो रही है।

एनसीआर में आग उगल रहा सूरज

एनसीआर के विभिन्न शहरों में भी इस समय गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल है। फरीदाबाद में सूरज की तेज तपिश से लोग घरों के अंदर रहने के लिए मजबूर हैं। यहां रविवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुग्राम में अधिकतम पारा 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, गाजियाबाद में पारा वर्ष के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। रविवार को यहां अधिकतम पारा 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी तरफ, नोएडा में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री और न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।