Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi weather forecast and pollution update even speedy winds did not big relief
तेज हवा ने दी थोड़ी राहत, दिल्ली में 351 पर AQI; कल कैसा रहेगा मौसम?

तेज हवा ने दी थोड़ी राहत, दिल्ली में 351 पर AQI; कल कैसा रहेगा मौसम?

संक्षेप:

दिल्ली में मंगलवार हवा के रुख में तेजी देखी गई। इससे दिल्ली को पलूशन से थोड़ी राहत मिली। मंगलवार को दिल्ली का AQI 354 अंक रिकॉर्ड किया गया। आगे कैसे रहेंगे हालात इस रिपोर्ट में जानें…

Dec 16, 2025 11:08 pm ISTKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली में मंगलवार हवा के रुख में तेजी के बाद पलूशन से थोड़ी राहत मिली। लगातार 3 दिन हवा के गंभीर श्रेणी में रहने के बाद मंगलवार को दिल्ली के AQI में थोड़ा सुधार दिखा। मंगलवार को एक्यूआई में कमी आई और यह 354 अंक रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को दिल्ली का औसत AQI 427 दर्ज किया गया था। अगले दो तीन दिनों में प्रदूषण के स्तर में हल्का सुधार होने के संकेत हैं। हालांकि, दिल्ली की हवा पूरी तरह से साफ होने की उम्मीद कम है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

354 पर आया AQI

दिल्ली में मंगलवार को कई स्थानों पर 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। इससे प्रदूषण में गिरावट आई। दिल्ली में औसत एक्यूआई गंभीर से बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया। दिल्ली में मंगलवार को शाम चार बजे औसत एक्यूआई 354 अंक रिकॉर्ड किया गया। बीते 24 घंटे में AQI में 73 अंकों का सुधार दर्ज किया गया।

मानकों से दो गुना ज्यादा पलूशन

दिल्ली-एनसीआर की हवा में मंगलवार दिन में 3 बजे पीएम 10 का औसत स्तर 276 और पीएम 2.5 का औसत स्तर 167 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पर रहा। हवा में पीएम 10 का स्तर 100 और पीएम 2.5 का स्तर 60 से कम होने पर ही उसे स्वास्थ्यकारी माना जाता है। इस तरह दिल्ली-NCR की हवा में प्रदूषक कणों का स्तर मानकों से लगभग 2 गुना से अधिक दर्ज किया गया।

हवा की रफ्तार दिलाएगी राहत

वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली का अनुमान है कि अगले 2 दिनों के बीच हवा के रफ्तार में थोड़ी तेजी आएगी। खासतौर पर दिन के समय हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटे से तेज होगी और दिन के समय धूप निकलेगी। इससे प्रदूषक कणों का विसर्जन भी तेज होगा। इससे प्रदूषण के स्तर में हल्का सुधार होने के आसार हैं।

कल कैसा रहेगा मौसम?

इस बीच मौसम विभाग ने बुधवार को मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। हालांकि सुबह के वक्त हल्का कोहरा दिख सकता है। वहीं कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। दिल्ली का अधिकतम तापमान लगभग 24 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। कोहरे के चलते सुबह के समय सड़क और हवाई यातायात पर हल्का असर पड़ सकता है।

(हिन्दुस्तान संवाददाता और IMD के इनपुट के साथ)

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।