Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi weather changed with cloud movement due to western disturbance fog expected
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बादलों की आवाजाही, दिल्ली-NCR में बदला मौसम; छाएगा कोहरा

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बादलों की आवाजाही, दिल्ली-NCR में बदला मौसम; छाएगा कोहरा

संक्षेप:

एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर उत्तर पश्चिमी भारत के विभिन्न हिस्सों पर नजर आना शुरू हो गया है। इससे पहाड़ों पर हल्की बारिश या हिमपात का अनुमान है। दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में भी मौसम बदल गया है।

Dec 13, 2025 03:20 pm ISTKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

मौसम विभाग की मानें तो एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर पश्चिमी भारत के विभिन्न हिस्सों पर नजर आना शुरू हो गया है। यह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तरी पाकिस्तान और उसके आस-पास के इलाकों पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में दिख रहा है। इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंची चोटियों पर हल्की बारिश और हिमपात का अनुमान है। दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में भी छिटपुट बादल नजर आ रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में आंशिक रूप से हल्के बादलों की आवाजाही दिखने का अनुमान जताया है। शाम और सुबह के वक्त धुंध छाने का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो कल यानी रविवार को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय अधिकांश जगहों पर हल्का कोहरा नजर आ सकता है। ठंड का असहास कम होगा क्योंकि न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

15 दिसंबर के बाद से दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में आसमान साफ रहेगा। दिल्ली में 15 दिसंबर को सुबह के समय अधिकांश जगहों पर हल्का कोहरा रहने का अनुमान है। कुछ जबहों पर मध्यम कोहरा नजर आ सकता है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में 15 और 16 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में कुछ कमी देखी जाएगी। 15 के बाद 19 दिसंबर तक दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान है। सुबह के वक्त हल्का कोहरा देखा जा सकता है।

दिल्ली में 15, 17, 18 और 19 दिसंबर को न्यूनतम तापमान के 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिल्ली के साथ ही एनसीआर में 15 दिसंबर तक हवा की रफ्तार धीमी रहने का अनुमान है। इससे दिल्ली और एनसीआर में पलूशन बढ़ने का अनुमान है। हालांकि 15 दिसंबर के बाद से हवा की स्पीड में मामूली तेजी देखी जाएगी इससे पलूशन के स्तर में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी। कुल मिलाकर अगले छह दिन के दौरान दिल्ली के मौसम उतार चढ़ाव देखा जा सकता है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।