Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi weather and pollution update air quality worsens on diwali
दिवाली पर फूला दिल्ली का दम; 'रेड जोन' में पहुंचे 34 स्टेशन, बिगड़ सकते हैं हालात

दिवाली पर फूला दिल्ली का दम; 'रेड जोन' में पहुंचे 34 स्टेशन, बिगड़ सकते हैं हालात

संक्षेप:

दिवाली के दिन पलूशन से दिल्ली का दम फूलता नजर आया। दिल्ली के 38 निगरानी स्टेशनों में से 34 'रेड जोन' में दर्ज किए गए। दिल्ली में 4 निगरानी केंद्रों पर AQI 400 के पार रिकॉर्ड किया गया।

Tue, 21 Oct 2025 12:51 AMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिवाली पर हुई जोरदार आतिशबाजी एवं अन्य मौसमी कारकों के चलते राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहद खराब हो गई। दिल्ली के कुछ इलाकों में सोमवार शाम को एक्यूआई 400 को पार कर गया। आलम यह कि दिल्ली के 38 निगरानी स्टेशनों में से 34 'रेड जोन' में दर्ज किए गए। प्रदूषण का स्तर ‘रेड जोन’ में दर्ज किया जाना वायु की गुणवता को ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्शाता है। इन 34 निगरानी स्टेशनों में एक्यूआई 301 के पार रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 345 अंक के साथ 'बहुत खराब' श्रेणी में रिकॉर्ड किया गया। रविवार को यह 326 अंक रिकॉर्ड किया गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

4 निगरानी केंद्रों पर AQI 400 पार

रात 10 बजे दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई 344 पर 'बेहद खराब' श्रेणी में रिकॉर्ड किया गया। इस समय भी चार केंद्रों ने 'गंभीर' श्रेणी (400 से ऊपर AQI) में वायु गुणवत्ता दर्ज की। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर ऐप के अनुसार, ये चार केंद्र द्वारका (417), अशोक विहार (404), वजीरपुर (423) और आनंद विहार (404) रहे।

शाम चार बजे भी 4 केंद्रों पर AQI 400 पार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की ओर से विकसित समीर ऐप के अनुसार, दिल्ली में शाम को चार बजे 4 निगरानी केंद्रों पर AQI का स्तर 400 से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली के द्वारका में यह 417, अशोक विहार में 404, वजीरपुर में 423 और आनंद विहार में यह 404 अंक रिकॉर्ड किया गया।

'रेड जोन' में 34 निगरानी स्टेशन

दिवाली के दिन शाम को दिल्ली के 38 में से 34 निगरानी स्टेशन 'रेड जोन' में दर्ज किए गए। 31 निगरानी केंद्रों ने हवा की गुणवत्ता 'बेहद खराब' रिकॉर्ड की गई जबकि तीन केंद्र 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज किए गए।

बढ़ेगा पलूशन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शाम 6 बजे दिल्ली का औसत AQI 345 अंक रिकॉर्ड किया गया। आने वाले घंटों में पटाखे फोड़ने और खराब मौसम की वजह से प्रदूषण का स्तर और भी बढने की आशंका है।

गंभीर श्रेणी में पहुंच सकता है पलूशन

विशेषज्ञों का अनुमान है कि मंगलवार और बुधवार को दिल्ली में हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच जाएगी। सीपीसीबी के अनुसार, 0 से 50 के बीच के AQI को अच्छा, 51 से 100 के बीच को संतोषजनक, 101 से 200 के बीच को मध्यम, 201 से 300 के बीच को खराब, 301 से 400 के बीच के को बेहद खराब और 401 से 500 के बीच को गंभीर श्रेणी में रखा जाता है।

ग्रैप-2 लागू

सोमवार को दिल्ली के पलूशन में वाहनों से निकलने वाले उत्सर्जन का योगदान 15.6 फीसदी जबकि उद्योगों समेत अन्य कारकों का योगदान 23.3 फीसदी था। लगातार बिगड़ रही हवा को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) की ओर से एक दिन पहले ही दिल्ली एनसीआर में ग्रैप के दूसरे चरण की पाबंदियों को लागू कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:खाड़ी पर निम्न दबाव; झारखंड में इस तारीख को मौसम रहेगा खराब, किन जिलों में बारिश
ये भी पढ़ें:बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम; छत्तीसगढ़ में बिगड़ेगा मौसम, कहां-कहां बारिश?
ये भी पढ़ें:पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक; उत्तराखंड के इन जिलों में 2 दिन होगी बारिश

दो दिन स्मॉग छाने की चेतावनी

इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी मंगलवार को दिल्ली में सुबह के समय कई स्थानों पर स्मॉग या उथला कोहरा छाने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न इलाकों में दोपहर से आंशिक रूप से बादल छाने के साथ धुंध जैसा मौसम हो जाएगा। बुधवार को भी सुबह के समय स्मॉग या हल्का से मध्यम कोहरा छाने की चेतावनी जारी की गई है। इस दिन भी दोपहर से बादल छाने के साथ धुंध जैसा मौसम हो जाएगा। मौसम विज्ञानियों की मानें तो हवा की धीमी रफ्तार हालात को और खराब कर सकती है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।