दिल्ली-NCR में आंधी तूफान का कहर; 68 की स्पीड से चली हवाएं, 22 फ्लाइटें डायवर्ट

Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

दिल्ली के साथ ही एनसीआर में बुधवार शाम को भारी बारिश और धूल भरी आंधी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। खराब मौसम और कम दृश्यता की वजह से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 22 उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा।

दिल्ली-NCR में आंधी तूफान का कहर; 68 की स्पीड से चली हवाएं, 22 फ्लाइटें डायवर्ट

दिल्ली-NCR में बुधवार को भारी बारिश और धूल भरी आंधी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। खराब मौसम की वजह से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आने वाली कम से कम 22 उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा। मौसम विभाग ने शहर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी है। प्रगति मैदान में हवा की रफ्तार 68 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई जिससे कई इलाकों में बिजली गुल हो गई।

तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश

बुधवार शाम को दिल्ली एनसीआर में तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई। मौसम के तीखें तेवर को देख IMD ने दिल्ली के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया।

68 की स्पीड से चली हवाएं

दिल्ली में हवा की सबसे ज्यादा स्पीड 68 किलोमीटर प्रति घंटा प्रगति मैदान में दर्ज की गई। पूसा में हवा की गति 65 किलोमीटर प्रति घंटा तक रिकॉर्ड की गई।

कई इलाकों में बिजली गुल

पालम में हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा, लोदी रोड पर 46 किलोमीटर प्रति घंटा, इग्नू में 44 किलोमीटर प्रति घंटा, नारायणा में 41 किलोमीटर प्रति घंटा और पीतमपुरा में 33 किलोमीटर प्रति घंटा रही। तूफानी हवा के कारण दिल्ली के साथ ही एनसीआर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई और कामकाज बाधित हुआ।

रेंगते नजर आए वाहन

धूल भरी आंधी और गरज के साथ बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए।

22 उड़ानें डायवर्ट

दिल्ली में खराब मौसम की वजह से बुधवार शाम को IGI एयरपोर्ट पर कम से कम 22 उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा। एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली आने वाली 22 उड़ानों को दूसरे हवाई अड्डों की ओर भेज दिया गया। बता दें कि दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है जहां से हर दिन 1,300 से अधिक उड़ानें संचालित होती हैं।

दो दिन येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में आगे भी मौसम खराब रहने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन यानी गुरुवार और शुक्रवार के लिए तेज हवा और गरज चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

लोगों के लिए एडवाइजरी

मौसम विभाग की ओर से निवासियों को सलाह दी गई कि वे मौसम खराब रहने के दौरान घर के अंदर रहें और खिड़कियों को बंद कर के रखें। राहगीरों को बिजली के खंभों और बिजली की तारों के पास खड़े होने से बचने को कहा गया है। मौसम खराब रहने के दौरान हवा की स्पीड 20 से 30 और कभी-कभी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक देखी जा सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिगड़ा मौसम

मौसम विशेषज्ञ महेश पालावत ने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार को भी दिल्ली के मौसम पर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता देखने को मिलेगी। इस सिस्टम के कारण उत्तर पश्चिमी भारत के अलग-अलग हिस्सों में बारिश, आंधी-तूफान और कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना है। 20 मार्च को मौसम ज्यादा खराब रह सकता है।

(पीटीआई और IMD के इनपुट पर आधारित रिपोर्ट)

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।