दिल्लीवाले ध्यान दें! इन इलाकों में नहीं आएगा पानी, जरूरत पड़ने पर ऐसे मंगाएं टैंकर

Dec 24, 2025 06:31 am ISTAnubhav Shakya हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

दिल्ली के लुटियंस जोन और पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में 26 दिसंबर को जलाशयों की सफाई के कारण पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी, जिसके लिए जल बोर्ड ने लोगों को पहले से पानी स्टोर करने की सलाह दी है।

दिल्लीवाले ध्यान दें! इन इलाकों में नहीं आएगा पानी, जरूरत पड़ने पर ऐसे मंगाएं टैंकर

अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो ये खबर आपके काम की है। दिल्ली में 26 दिसंबर यानी शुक्रवार को कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। दरअसल इन इलाकों में भूमिगत जलाशयों की सफाई होनी है।

कहां-कहां नहीं आएगा पानी

जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) के इलाके में केंद्रीय सचिवालय, राष्ट्रपति भवन, संसद, इंडिया गेट, अशोक रोड, निर्माण भवन, सुंदर नगर, लोधी रोड, विज्ञान भवन, कनाट प्लेस, आरएमएल अस्पताल, जनपथ, आराम बाग, रकाब गंज व नाथ एवेन्यू में पानी आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा पटपड़गंज, ईस्ट विनोद नगर, वेस्ट विनोद नगर, गाजीपुर गांव, मयूर विहार पाकेट एक, पाकेट दो, पाकेट तीन व मयूर विहार फेज एक में पानी आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

पहले से पानी कर लें स्टोर

जल बोर्ड ने सलाह दी है कि उपभोक्ता अपनी जरूरत के अनुसार पानी स्टोर कर लें। जरूरत पड़ने पर जल बोर्ड के केंद्रीय कॉल सेंटर में 1916 पर कॉल कर पानी का टैंकर मंगाया जा सकता है।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।