काम की बात: दिल्ली के 28 इलाकों में आज नहीं आएगा पानी, कहीं आपका एरिया भी तो नहीं; पूरी लिस्ट
तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली के कई इलाकों में आज पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड ने एक्स पर सूचना दी है कि जगतपुरी बीपीएस में एक बड़ी तकनीकी खराबी के कारण पंप हाउस पूरी तरह से बंद हो गया है। इस वजह से 8 मई को दिल्ली के कई इलाकों में सुबह और शाम पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली के कई इलाकों में आज पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड ने एक्स पर सूचना दी है कि जगतपुरी बीपीएस में एक बड़ी तकनीकी खराबी के कारण पंप हाउस पूरी तरह से बंद हो गया है। इस वजह से 8 मई को दिल्ली के कई इलाकों में सुबह और शाम पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
जल बोर्ड ने इससे होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है। साथ ही लोगों को सलाह दिया है कि वे पहले से ही पर्याप्त मात्रा में पानी जमा करके रख लें। पानी से जुड़ी किसी भी आपात स्थिति के लिए आपातकालीन नंबर पर या दिल्ली जल बोर्ड की हेल्पलाइन नंबर 1916 पर संपर्क करें।
इन इलाकों में सप्लाई प्रभावित रहेगी
1. एजीसीआर एनक्लेव
2. हरगोविंद एनक्लेव
3. पूर्वी अर्जुन नगर
4. न्यू संजय अमर कॉलोनी
5. भीकम सिंह कॉलोनी
7. चित्रकूट अपार्टमेंट
8. हंस अपार्टमेंट
9. एलआईसी अपार्टमेंट
10. नवरचना अपार्टमेंट
11. अनुपम अपार्टमेंट
12. कड़कड़डूमा विलेज
13. प्रिया एनक्लेव
14. शांति विहार
15. गयानंद विहार
16. आर्या नगर
17. जागृति एनक्लेव
18. आनंद विहार (ए, बी,सी और डी ब्लॉक)
19. सूरजमल विहार (ए, बी,सी और डी ब्लॉक)
20. सैनी एनक्लेव
21. पुष्पांजली
22. राम विहार
24. श्याम एनक्लेव
25. शरद विहार
26. दिल्ली एडमिनिस्ट्रेटिव फ्लैट्स
27. गीतांजलि अपार्टमेंट विज्ञान लोक
28. मानक विहार
इन नंबरों पर संपर्क करें
1. मंडावली वाटर इमरजेंसी- 011-22724037/011-22727812
2. जागृति वाटर इमरजेंसी- 011-22374834/011-22374237
लेखक के बारे में
Subodh Kumar Mishraसुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के 'डीडी न्यूज' से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।
ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।


