Hindi Newsएनसीआर NewsDelhi was colder than Mussoorie first cold day of year recorded Dense fog added to trouble
मसूरी से भी ज्यादा ठंडी रही दिल्ली, साल का पहला कोल्ड डे दर्ज; घने कोहरे ने भी बढ़ाई आफत

मसूरी से भी ज्यादा ठंडी रही दिल्ली, साल का पहला कोल्ड डे दर्ज; घने कोहरे ने भी बढ़ाई आफत

संक्षेप:

दिल्ली-एनसीआर में कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड भी मुसीबत बढ़ाने पर आमादा है। शनिवार को दिल्ली में मौसम का पहला कोल्ड डे दर्ज किया गया जिससे यह पहाड़ों की रानी मसूरी से भी ठंडी रही। दिल्ली का अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री रहा, वहीं मसूरी में तापमान 22.3 डिग्री रहा।

Dec 21, 2025 05:33 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली-एनसीआर में कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड भी मुसीबत बढ़ाने पर आमादा है। शनिवार को दिल्ली में मौसम का पहला कोल्ड डे दर्ज किया गया जिससे यह पहाड़ों की रानी मसूरी से भी ठंडी रही। दिल्ली का अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री रहा जो सामान्य से 5.3 डिग्री कम है। वहीं, मसूरी में तापमान 22.3 डिग्री रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, जब मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम हो और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री तक नीचे चला जाए, तो कोल्ड डे की स्थिति मानी जाती है। शहर के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। बता दें कि शुक्रवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: नौ और 22.2 डिग्री रहा था। उधर, पालम मौसम केंद्र पर भी कोल्ड डे की स्थिति दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री और अधिकतम 16.3 डिग्री रहा।

दृश्यता घटी: एनसीआर में सुबह से कोहरा छाया रहा। सुबह 8.30 बजे सफदरजंग में दृश्यता 200 मीटर और पालम में 350 मीटर दर्ज की गई।

प्रदूषण फिर गंभीर श्रेणी की ओर: इस बीच, दिल्ली में एक बार फिर प्रदूषण का स्तर बहुत खराब से गंभीर श्रेणी की तरफ बढ़ रहा है। शनिवार को एक्यूआई 398 दर्ज किया गया।

130 उड़ानें रद्द, 45 ट्रेनों पर असर

तापमान में कमी और दिन भर हल्के बादल छाए रहने से दिल्ली एयरपोर्ट से 130 से अधिक उड़ानें रद्द की गईं, जबकि सैकड़ों उड़ानों में देरी हुई। राजधानी से चलने वाली 45 से अधिक ट्रेनों के परिचालन पर प्रभाव पड़ा।

आज भी घना कोहरा रहने के आसार

यूपी में बर्फीली हवाओं के चलते गलन ने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश, बर्फबारी के आसार जताए हैं।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
;;;