Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi Vivek vihar slum fire news one child died another on hospital bed gtb hospital all details
दिल्ली के इस इलाके की झुग्गी में भड़की आग, 1 बच्चे की मौत, बच्ची गंभीर

दिल्ली के इस इलाके की झुग्गी में भड़की आग, 1 बच्चे की मौत, बच्ची गंभीर

संक्षेप:

दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती दोनों बच्चों की पहचान परी (बेटी, 4 साल) और अंश (बेटा, 1 साल) के रूप में हुई। ये दोनों अतुल पंडित के बच्चे हैं और राजीव कैंप झिलमिल में रहते हैं। GTB अस्पताल से पुलिस को खबर मिली कि दो बच्चों को जलने के बाद अस्पताल लाया गया है।

Dec 14, 2025 02:10 pm ISTUtkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली | रजनीश पांडेय
share Share
Follow Us on

दिल्ली के विवेक विहार में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। थाने के पीछे बनी झुग्गी में आग लगने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई तो वहीं 1 अन्य गंभीर रूप से झुलस गया है। एक का इलाज जीटीबी अस्पताल में चल रहा है। झुग्गी में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती दोनों बच्चों की पहचान परी (बेटी, 4 साल) और अंश (बेटा, 1 साल) के रूप में हुई। ये दोनों अतुल पंडित के बच्चे हैं और राजीव कैंप झिलमिल में रहते हैं। GTB अस्पताल से पुलिस को खबर मिली कि दो बच्चों को जलने के बाद अस्पताल लाया गया है। डॉक्टर ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण बच्चे झुलसे हैं।

इसके अलावा एक और सूचना मिली कि घायल लड़के अंश (1 साल) की जलने की चोटों के कारण मृत्यु हो गई है। घायल और मृत बच्चों की मां श्रीमती निशा ने बताया कि वह कमरे में खाना बना रही थी और शौचालय जाने के लिए कमरे से बाहर गई थी। दोनों बच्चे बिस्तर पर थे। बिस्तर और गैस चूल्हे के बीच की दूरी लगभग 1.5 फीट थी। जब वह 15 मिनट बाद वापस लौटी, तो उसने देखा कि बिस्तर में आग लग गई थी और दोनों बच्चे झुलस गए थे।

Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।