विवेक विहार अग्निकांड में 4 चूक, जिसने एक ही परिवार की तीन पीढ़ियां कर दी खत्म; 9 जिंदा जले

नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Delhi Vivek Vihar Fire: विवेक विहार में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में बुजुर्ग दंपति, बेटे-बहू व डेढ़ साल का पोता शामिल हैं।

विवेक विहार अग्निकांड में 4 चूक, जिसने एक ही परिवार की तीन पीढ़ियां कर दी खत्म; 9 जिंदा जले

Delhi Vivek Vihar Fire: दिल्ली के विवेक विहार में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में बुजुर्ग दंपति, बेटे-बहू व डेढ़ साल का पोता शामिल हैं। हादसे के पांच दिन पहले परिवार (मृत बुजुर्ग के भाई के घर) में एक छोटा समारोह था, जिसमें पूरा परिवार व रिश्तेदार जुटे थे। रविवार को घर में एक बच्चे का जन्मदिन था। मानेसर में पूरे धूमधाम से जन्मदिन मनाने की तैयारी थी। शनिवार की रात 12 बजे वीडियो कॉल पर सभी उसे जन्मदिन की बधाई दी और केक भी कटा था। इसके साढ़े तीन घंटे बाद ही लगी भयंकर आग की चपेट में आकर 62 वर्षीय अरविंद जैन, उनकी पत्नी अनीता जैन, 34 वर्षीय बेटा निशांक जैन, बहू आंचल जैन व डेढ़ वर्षीय पोते अक्षय की दर्दनाक मौत हो गई।

विवेक विहार की जिस इमारत में हादसा हुआ वहां सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम थे। यही हादसे के दौरान यहां रहने वाले नौ लोगों की जिंदगियों पर भारी पड़ गया।

सिर्फ एक ही सीढ़ी और लिफ्ट

आठ फ्लैट में रह रहे आठ परिवारों के नीचे आने के लिए केवल एक ही करीब 1.5 मीटर चौड़ी सीढ़ी और एक ही लिफ्ट लगी हुई थी। ऐसे में एक साथ सभी परिवारों का नीचे भाग पाना संभव नहीं था। रही सही कसर सीढ़ियों पर लगे टफन ग्लास ने पूरी कर दी। सीढ़ी पर लगे टफन ग्लास के चलते तापमान तेजी से बढ़ा। आग फैलने पर ये ग्लास टूट गए, जिससे सीढ़ियों से भाग पाना मुश्किल हो गया।

सुरक्षा के लिए लगाई गई ग्रिल

इमारत के पीछे और दाहिने किनारे पर बंदरों और कबूतरों को आने से रोकने के लिए लोहे की मोटी ग्रिल का एक जाल बनाया गया था। इस लोहे के जाल से पूरी इमारत को ढकी है। दाहिनी ओर तो इस जाल की वजह से दो इमारतों के बीच आवश्यक छोड़ी जाने वाली जगह भी नहीं बची। ऐसे में बगल से दमकलकर्मी इमारत में घुस ही नहीं पाए और पीछे से ग्रिल को काटने में काफी समय लगा।

छत का पहले से लॉक दरवाजा

हादसे के वक्त छत की र जाने वाली सीढ़ियों पर लगे दरवाजे में ताला लगा हुआ था। इसके चलते तीसरा परिवार सीढ़ी से आगे छत की ओर नहीं जा सका।

डिजिटल लॉक

इमारत के ज्यादातर फ्लैट में डिजिटल लॉक लगे हुए थे। एसी में धमाके के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट के कारण दरवाजों में लगे डिजिटल लॉक जाम हो गए और लो कमरों से बाहर नहीं निकल सके।

निशांक फोन कर भाई और अन्य मदद मांगते रहे

निशांक ने मदद के लिए बड़े भाई के अलावा कुछ अन्य लोगों को भी फोन किया था। उनके पिता अरविंद जैन के एक दोस्त मनोज जैन ने बताया कि 2 बजे उनकी अरविंद जैन ने बात हुई थी। रात ढाई बजे अपना काम करके सो गया। सुबह जगा तो फोन पर निशांक के दो मिस्ड कॉल थे। एक तड़के 3:50 बजे और दूसरा सुबह चार बजे का कॉल था। फोन साइलेंट मोड में होने के कारण फोन उठा नहीं पाया। मुझे इसका अफसोस रहेगा कि फोन नहीं उठा पाया।

यूपी पुलिस को 20 मिनट तक लगता रहा फोन

आपातकालीन मदद की कॉल उत्तर प्रदेश पुलिस के पास पहुंचने से हादसे की सूचना संबंधित एजेंसियों तक पहुंचाने में करीब 20 मिनट की देरी हुई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस और दमकल विभाग को फोन कर सूचना देने की कोशिश की, लेकिन बार-बार कॉल उत्तर प्रदेश पुलिस के कंट्रोल रूम में लगती रही।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।