Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi viral school girl injured terrifying incident of truck tire burst
धमाके के साथ फटा ट्रक का टायर, स्कूल जा रही बच्ची घायल; दिल्ली में खौफनाक हादसा

धमाके के साथ फटा ट्रक का टायर, स्कूल जा रही बच्ची घायल; दिल्ली में खौफनाक हादसा

संक्षेप:

दिल्ली के महरौली इलाके में स्कूल के लिए निकली एक बच्ची ट्रक के टायर फटने से हुए धमाके की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गई। ट्रक संकरे रास्ते से गुजर रहा था जिसकी चपेट में बच्ची आ गई। 

Dec 17, 2025 06:01 pm ISTKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, रजनीश कुमार पाण्डेय, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली के महरौली इलाके में स्कूल के लिए निकली एक बच्ची ट्रक के टायर फटने से हुए धमाके की चपेट में आकर घायल हो गई। बताया जाता है कि ट्रक संकरे रास्ते से धीरे-धीरे हेल्पर की मदद से निकल रहा था, बच्ची जैसे ही ट्रक के बगल में पहुंची उसी वक्त टायर जोरदार धमाके के साथ फट गया। बच्ची इसकी चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गई ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हादसे का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। इसमें जैकेट पहने बच्ची धीरे-धीरे रास्ते से जाती दिखती है। ट्रक हेल्पर की मदद से पतले रास्ते से निकल रहा था। इसी दौरान ट्रक के टायर में जोरदार धमाका होता है। धमाके के बाद बच्ची मुश्किल से कदम उठाकर चलने की कोशिश करती है। फिर उसे कुछ लोग लेकर चले जाते हैं।

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि यह घटना बुधवार के सुबह लगभग 7:30 बजे की है। दुकानदार के मुताबिक, बच्ची की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। दुकानदार मनीष जिंदल ने मंडी में भारी वाहनचालकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

आरोप है कि यह घटना भले ही आज हुई हो लेकिन इस तरह की लापरवाही हर रोज देखने को मिलती है क्योंकि पास में ही सब्जी मंडी है जहां पर सुबह-सुबह कई सारी ऐसे ही बड़ी-बड़ी गाड़ियां आती है। उस समय स्कूली बच्चों के भी स्कूल जाने का वक्त होता है, ऐसे में प्रशासन को एक सख्त कदम उठाने की जरूरत है जिससे इस तरह की घटना है दोबारा ना हो।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।