New Delhi: AAP National Convener Arvind Kejriwal leaves the party office to file his nomination for Delhi Assembly polls, in New Delhi.
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आज अरविंद केजरीवाल से लेकर प्रवेश वर्मा और रमेश बिधूड़ी जैसे कई बड़े हाईप्रोफाइल उम्मीदवारों के नामांकन का दिन है। नामांकन से पहले सभी उम्मीदवार अपने समर्थकों संग रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया। दिल्ली चुनाव का समय जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों के हमले एक-दूसरे पर बढ़ गए हैं। दिल्ली की इस त्रिकोणीय लड़ाई में किसके सिर जीत का सहरा सजेगा यह तो 8 फरवरी को ही पता चलेगा। हालांकि, भाजपा ने उम्मीदवार उतारने की अपनी रणनीति से आम आदमी पार्टी की टेंशन जरूर बढ़ा दी। वहीं, कांग्रेस भी अलग से आपको टेंशन दे रही है। ‘आप’ ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं, जबकि कांग्रेस और भाजपा में अभी कुछ सीटों पर पेच फंसा हुआ है। दिल्ली विधानसभा के लिए 5 फरवरी 2025 को चुनाव होने हैं और मतगणना 8 फरवरी को होगी। गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी चौथी बार सत्ता में आने का प्रयास कर रही है। वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 70 में से 67 और 2020 में 70 में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
15 Jan 2025, 08:47:10 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates : प्रवेश वर्मा के खिलाफ जांच के आदेश
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates : नई दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के खिलाफ नई दिल्ली जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के चुनाव अधिकारी ने जांच के आदेश दिए है। आरोप है कि उन्होंने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में जूते बांटकर आचार संहिता का उल्लघन किया है। चुनाव अधिकारी ने मंदिर मार्ग थाने को इस मामले में जांच करके केस दर्ज करने का निर्देश दिया है।
15 Jan 2025, 07:59:34 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates : दुर्भावना से काम कर रही ईडी
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates : आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि रमेश बिधूड़ी के बयान भाजपा की महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाते हैं। कोई भी महिला यदि रमेश बिधूड़ी के बयानों से वाकिफ होगी तो वह भाजपा का समर्थन नहीं करेगी। कथित शराब घोटाले मामले में ईडी जांच उन्होंने कहा कि यह पहला मामला होगा, जिसमें अभियोजन की मंजूरी नहीं मिली है। फिर भी हमारे नेताओं को गिरफ्तार कर 2 साल के लिए जेल भेज दिया गया। ईडी दुर्भावना से काम कर रही है। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक भी सबूत नहीं है।
15 Jan 2025, 05:58:12 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates : AAP ने भ्रष्टाचार में कांग्रेस का रिकॉर्ड तोड़ दिया- अनुराग ठाकुर
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates : भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा- लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और AAP एक साथ मैदान में थे, फिर भी दिल्ली के लोगों ने राष्ट्रीय राजधानी की सभी सात लोकसभा सीटें भाजपा को दे दीं। कांग्रेस अपने भ्रष्टाचार के लिए जानी जाती है। वहीं AAP ने अब भ्रष्टाचार में कांग्रेस का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
15 Jan 2025, 04:57:18 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates : शर्म होती तो माफी मांगते केजरीवाल- अलका लांबा
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates : दिल्ली के कथित शराब घोटाले मामले में अरविंद केजरीवाल पर मुकदमा चलाने के लिए केंद्र की मंजूरी मिलने पर कांग्रेस नेता और कालकाजी सीट से उम्मीदवार अलका लांबा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया के साथ पूरी आम आदमी पार्टी शराब घोटाले में बुरी तरह फंस गई है। उन्हें भ्रष्टाचार के लिए जेल जाना पड़ा, जमानत मिल गई लेकिन उनके हाथ बंधे रहे और उनकी कुर्सियां (पद) चली गईं, वो बंदिशें अभी भी हैं। उनमें थोड़ी भी नैतिकता और शर्म होती तो वे दिल्ली की जनता से माफी मांगते। वे पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। कानून को अपना काम करना चाहिए।
15 Jan 2025, 04:06:29 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates : केजरीवाल ने पर्चा दाखिल करने के लिए पदयात्रा निकाली
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates : अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा चुनावों के लिए नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए बुधवार को पार्टी कार्यालय से पदयात्रा शुरू की। अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता के साथ सुबह हनुमान मंदिर और वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना की और फिर वह नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए नई दिल्ली जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय को रवाना हुए। (भाषा)
15 Jan 2025, 03:26:06 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates : खराब कानून व्यवस्था के पीछे भाजपा- सिसोदिया
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates : दिल्ली की जंगपुरा सीट से AAP उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने कहा कि खराब कानून व्यवस्था, दुष्कर्म, चेन स्नैचिंग, गैंगवार, इन सबके पीछे भाजपा है। भाजपा यहां कानून व्यवस्था नहीं संभाल पाई। अब हम उन्हें स्कूल और अस्पताल क्यों दें? आज भाजपा दिल्ली में झुग्गी बस्तियों के लिए सबसे बड़ा खतरा है। यदि वह सत्ता में आती है तो सभी झुग्गियां तोड़ दी जाएंगी।
15 Jan 2025, 03:01:40 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates : मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में खराब कानून व्यवस्था के लिए भाजपा को बताया जिम्मेदार
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates : दिल्ली की जंगपुरा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में खराब कानून व्यवस्था, बलात्कार, चेन स्नैचिंग, गैंगवार - इन सबके पीछे भाजपा है। भाजपा यहां कानून व्यवस्था नहीं संभाल पाई, अब हम उन्हें शिक्षा और अस्पताल क्यों दें?...आज भाजपा दिल्ली में झुग्गी बस्तियों के लिए सबसे बड़ा खतरा है। अगर वे सत्ता में आए तो सभी झुग्गियां तोड़ दी जाएंगी।"
15 Jan 2025, 02:30:50 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates : राहुल गांधी की कांग्रेस काम नहीं कर रही : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी की कांग्रेस काम नहीं कर रही है। राहुल गांधी जहां भी जाते हैं, कांग्रेस को बर्बाद कर देते हैं। उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस को पहले ही बर्बाद कर दिया है। अगर दिल्ली में भ्रष्टाचार मुक्त शासन चाहिए तो डबल इंजन की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा दिल्ली आ रही है।
15 Jan 2025, 02:02:18 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates : अखिले यादव बोले- भाजपा हारे ये हमारा उद्देश्य है, जब उद्देश्य एक है तो झूठ-सच कुछ नहीं
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates : सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने हरिद्वार में मीडिया से बात करते हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव पर कहा, "इंडिया गठबंधन अखंड है। इंडिया गठबंधन जब बन रहा था... उस समय कहा गया था कि जो स्थानीय पार्टी जहां मजबूत है, वहां इंडिया गठबंधन उसे मजबूती देगा। दिल्ली में AAP मजबूत है, इसलिए समाजवादी पार्टी ने AAP को अपना समर्थन दिया है, सवाल दिल्ली का है। भाजपा हारे ये हमारा उद्देश्य है... जब उद्देश्य एक है तो झूठ-सच कुछ नहीं है..."
15 Jan 2025, 01:54:29 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates : मायावती ने दिल्ली के वोटरों को किया आगाह
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates : बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने दिल्ली के मतदाताओं को कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी के वादों में न फंसने की चेतावनी दी और उनसे सोच-समझकर वोट डालने का आग्रह किया है। मायावती ने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी एक बार फिर जनता से कई लुभावने वादे या गारंटी देकर चुनाव लड़ रही हैं, जबकि ये पार्टियां कई बार सत्ता में रहने के दौरान अपने चुनावी वादों को पूरा करने में नाकाम रही हैं। उन्होंने कहा कि यह बसपा ही है जो जन कल्याण के मामलों में वास्तव में समाज के सभी वर्गों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करती है और यह सभी जानते हैं। इसलिए, दिल्ली विधानसभा चुनाव में सभी मतदाताओं को सोच-समझकर वोट डालना चाहिए। बसपा सुप्रीमो ने यह भी उम्मीद जताई कि अगर चुनाव पूरी तरह स्वतंत्र और निष्पक्ष होंगे और कोई गड़बड़ी नहीं होगी तो उनकी पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी।
15 Jan 2025, 01:47:14 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates : दिल्ली पुलिस ने AAP के खिलाफ दर्ज कीं 5 एफआईआर
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates : दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं के खिलाफ कथित भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट और भेदभावपूर्ण बयानों के लिए पांच अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। शिकायतों में मानहानि और गलत सूचना से लेकर चुनावी नैतिकता और सांप्रदायिक सद्भाव का उल्लंघन तक शामिल है। 13 जनवरी को दर्ज की गई पहली एफआईआर में AAP पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को निशाना बनाते हुए 'भड़काऊ' टिप्पणियों वाली एक सोशल मीडिया पोस्ट प्रसारित करने का आरोप लगाया गया है। एफआईआर में दावा किया गया है कि इन कार्रवाइयों ने बीएनएस, आईटी एक्ट और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के कई सेक्शंस के साथ-साथ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है। इस पोस्ट को जानबूझकर लोगों की भावनाओं को भड़काने का प्रयास बताया गया है, जिसमें प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के एनिमेटेड कैरिकेचर दिखाए गए थे।
15 Jan 2025, 01:42:50 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates : अरविंद केजरीवाल ने नामांकन दाखिल किया, काम पर मांगे वोट
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates : 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद कहा, "नामांकन दाखिल हो गया है और मैं दिल्ली के लोगों को कहना चाहूंगा कि काम के लिए वोट दीजिएगा। एक तरफ काम करने वाली पार्टी है और दूसरी ओर गाली-गलौज वाली पार्टी है। हम इस बात पर चुनाव लड़ रहे हैं कि पिछले 10 सालों में क्या काम हुआ है।
15 Jan 2025, 01:15:18 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates : विनय मिश्रा मुझे धमकियों के जरिये कोर्ट आने से रोकते हैं, शिकायतकर्ता मीना वर्मा का आरोप
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates : दिल्ली की द्वारका विधानसभा सीट से ‘आप’ विधायक विनय मिश्रा के खिलाफ शिकायतकर्ता दर्ज कराने वाली मीना वर्मा ने कहा , "मेरा केस द्वारका से आप विधायक विनय मिश्रा, महाबल मिश्रा के बेटे के खिलाफ चल रहा है... उन्होंने मुझे 2020 में आप जॉइन करवाया और उसके बाद उन्होंने 2022 के दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए पार्टी फंड के नाम पर मुझसे 10 लाख रुपये ऐंठ लिए और मैंने इसकी शिकायत की... 15 नवंबर 2023 को उन्होंने मंगोलपुरी फ्लाईओवर के पास मेरी स्कूटी के सामने अपनी कार रोकी और गाली-गलौज की और जातिवादी टिप्पणी की और हमें जान से मारने की कोशिश की। मैंने इसकी शिकायत मंगोलपुरी थाने के एससी/एसटी कल्याण के डीसीपी से की, लेकिन उन्होंने मेरी एफआईआर दर्ज नहीं होने दी। एफआईआर बहुत देर से 31 दिसंबर 2024 को दर्ज हुई। अब उन्हें दोषी ठहराया जा चुका है, विनय मिश्रा किसी तरह सुनवाई की तारीख आगे बढ़वा लेते हैं और मुझे धमकियों के जरिये कोर्ट आने से भी रोकते हैं, लेकिन मुझे न्याय के मंदिर और जज पर पूरा भरोसा है।"
15 Jan 2025, 01:07:42 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates : ताहिर हुसैन और शिफा उर रहमान की अंतरिम जमानत याचिका आदेश सुरक्षित
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates : दिल्ली दंगों से जुड़े बड़ी साजिश के मामले में दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने ताहिर हुसैन की अंतरिम जमानत याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया। ताहिर हुसैन ने दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए अंतरिम जमानत मांगी थी। अंकित शर्मा की हत्या के मामले में हाईकोर्ट ने मंगलवार को ताहिर हुसैन कस्टडी पैरोल दी थी। कोर्ट ने शिफा उर रहमान की अंतरिम जमानत याचिका पर भी आदेश सुरक्षित रखा है।
15 Jan 2025, 01:05:08 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates : कालकाजी में कोई लड़ाई नहीं, बहुत बड़ी सत्ता विरोधी लहर है : रमेश बिधूड़ी
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates : कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने कहा कि यहां कोई लड़ाई नहीं है। यहां बहुत बड़ी सत्ता विरोधी लहर है। लोगों ने आतिशी को विदाई दे दी है। उनके नामांकन के समय कालकाजी से 50 लोग भी नहीं थे...हम राजनीति में लोगों की सेवा करने आए हैं, अरविंद केजरीवाल की तरह झूठ बोलकर सीएम बनने नहीं।
15 Jan 2025, 01:03:24 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates : केजरीवाल ने चुनाव में जीत का आशीर्वाद मांगा
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates : अरविंद केजरीवाल भारी संख्या में अपने कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ नामांकन केंद्र पहुंच गए हैं। दिल्ली के बाहर से भी महिलाएं केजरीवाल के नामांकन में पहुंची हैं। समर्थकों द्वारा चुनाव में जीत के लिए नारेबाजी करने के बाद केजरीवाल ने लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया और चुनाव में जीत का आशीर्वाद मांगा।
15 Jan 2025, 01:01:26 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates : हरदीप पुरी बोले- हमारी पार्टी तय करेगी कि हमारा सीएम कौन होगा
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates : दिल्ली विधानसभा चुनाव पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, ''5 फरवरी को 'आप-दा' खत्म हो जाएगी और दिल्ली में भाजपा को अच्छी सफलता मिलेगी, हमारे उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी जीतेंगे...सत्ता विरोधी लहर है, यमुना नाले में तब्दील हो गई है। हवा की गुणवत्ता देखिए, सड़कों की हालत देखिए। दूसरी बात, अरविंद केजरीवाल की विश्वसनीयता कम है। उन्होंने कहा था कि वह कार नहीं खरीदेंगे, लेकिन आरटीआई के जवाब से पता चलता है कि दिल्ली सरकार ने अरविंद केजरीवाल की कारों पर 1.5 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। मनीष सिसोदिया की कारों पर 50 लाख रुपये खर्च किए गए। तीसरी बात, उनका व्यक्तिगत भ्रष्टाचार... हमारी पार्टी तय करेगी कि हमारा सीएम कौन होगा..."
15 Jan 2025, 12:47:02 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates : आज सरदार मनमोहन सिंह को भूल गए कांग्रेस नेता : प्रवेश वर्मा
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates: नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने आज अपना नामांकन दाखिल करने के बाद कहा कि यह नामांकन विकास के लिए दाखिल किया गया है। भाजपा निश्चित रूप से नई दिल्ली सीट से जीतेगी। वहीं, कांग्रेस के नए पार्टी मुख्यालय 'इंदिरा भवन' के बारे में वे कहते हैं कि हम जानते हैं कि यह सिर्फ एक परिवार की पार्टी है। आज वे सरदार मनमोहन सिंह को भूल गए हैं। इंदिरा गांधी के नाम पर कई अन्य इमारतें हैं। अगर उन्होंने इस नए भवन का नाम डॉ. मनमोहन सिंह के नाम पर रखा होता, तो उनके पार्टी कार्यकर्ताओं को यह पसंद आता।
15 Jan 2025, 12:36:44 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates: प्रवेश वर्मा ने नामांकन दाखिल कर जनता से मांगा आशीर्वाद
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates: प्रवेश वर्मा ने नामंकन दाखिल किया। उन्होंने जनता से कहा कि इस महत्वपूर्ण घड़ी में उन्हें आप सभी आशीर्वाद दें। प्रवेश वर्मा के काफिले में हजारों की संख्या में उनके समथर्क मौजूद रहे। समर्थक लगातार नारेबाजी करते हुए जीत दावा करते रहे।
15 Jan 2025, 12:25:55 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates: रमेश बिधूड़ी ने नामांकन से पूर्व परिजनों और समर्थकों संग किया हवन पूजन
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates: आज बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने नामांकन दाखिल करने से पहले कार्यालय पर हवन पूजन किया। यहां उनके परिजन और समर्थक मौजूद रहे। पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी कालकाजी सीट से नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। इस सीट को इस चुनाव की हॉट सीटों में से एक माना जा रहा है। यहां से आप की उम्मीदवार आतिशी तो कांग्रेस की उम्मीदवार अलका लांबा हैं।
15 Jan 2025, 12:09:51 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates : सैकड़ों कार्यकर्ताओं संग पैदल मार्च कर नामांकन दाखिल करने जा रहे अरविंद केजरीवाल
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates : ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी-बच्चों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा चुनाव के लिए पैदल ही मार्च कर नामांकन पत्र दाखिल करने जा रहे हैं। केजरीवाल के इस रोड शो में सैकड़ों की तादाद में पार्टी कार्यकर्ता भी उनके साथ चल रहे हैं। चुनाव में उनका मुकाबला भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित से होगा।
15 Jan 2025, 12:03:50 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates प्रवेश वर्मा, रमेश बिधूड़ी सहित भाजपा के 13 उम्मीदवार आज नामांकन दाखिल करेंगे
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates भाजपा नेता प्रवेश वर्मा, रमेश बिधूड़ी और विजेंद्र गुप्ता सहित पार्टी के 13 उम्मीदवार बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। नई दिल्ली से प्रवेश वर्मा के खिलाफ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस की ओर से संदीप दीक्षित चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से रमेश बिधूड़ी के खिलाफ मुख्यमंत्री एवं ‘आप’ प्रत्याशी आतिशी और कांग्रेस की ओर से सुश्री अलका लांबा चुनाव लड़ रही है।
15 Jan 2025, 11:15:31 AM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates : रमेश बिधूड़ी ने भी नामांकन से पहले की विशेष पूजा-अर्चना
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates : दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने भी आज नामांकन दाखिल करने से पहले विशेष पूजा-अर्चना की। कालकाजी सीट पर बिधूड़ी का मुकाबला दिल्ली मुख्यमंंत्री और 'आप' नेता आतिशी से है।
15 Jan 2025, 11:13:58 AM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates : कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर पहुंचे केजरीवाल
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates : नई दिल्ली विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करने जा रहे ‘आप’ के मुखिया अरविंद केजरीवाल आज अपनी पत्नी के साथ दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जाको राखे साइयां मार सके न कोय।
15 Jan 2025, 11:08:50 AM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates : सतीश उपाध्याय बोले- मेरी सबसे बड़ी ताकत मेरी पार्टी का हर कार्यकर्ता
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates : दिल्ली की मालवीय नगर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सतीश उपाध्याय ने अपने नामांकन से पहले मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरी सबसे बड़ी ताकत मेरी पार्टी का हर कार्यकर्ता है। मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता को यह बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं..."
15 Jan 2025, 11:06:17 AM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates : सतीश उपाध्याय और मैं मिलकर मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र को बदल देंगे, बांसुरी स्वराज का वादा
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates : दिल्ली के मालवीय नगर से भाजपा उम्मीदवार सतीश उपाध्याय के नामांकन के अवसर पर भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "हम यहां भाजपा के लिए भारी समर्थन देख रहे हैं। दिल्ली अब बहाने नहीं, बदलाव चाहती है... मैं मालवीय नगर के मतदाताओं से 5 फरवरी को कमल का बटन दबाने का अनुरोध करती हूं... मैं वादा करती हूं कि सतीश उपाध्याय और मैं मिलकर मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र को बदल देंगे।"
15 Jan 2025, 11:03:07 AM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates : खट्टर बोले हम दिल्ली में 10 साल का ग्रहण खत्म करने जा रहे
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates : दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता भी आज रोहिणी विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि वह नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। हम दिल्ली में 10 साल के इस ग्रहण को खत्म करने जा रहे हैं। भाजपा सरकार बनाएगी...हमने झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को घर देने का संकल्प लिया है। इस प्रक्रिया में दिल्ली सरकार की सभी आपत्तियां खत्म होंगी। हम 'जहां झुग्गी वहीं मकान' के नारे के साथ आगे बढ़ेंगे।
15 Jan 2025, 11:01:17 AM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates : बॉक्सर विजेंदर सिंह के साथ रोड शो कर नामांकन करने जा रहे BJP उम्मीदवार सतीश उपाध्याय
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले मालवीय नगर सीट से भाजपा विधायक उम्मीदवार सतीश उपाध्याय ने रोड शो किया। इस दौरान बॉक्सर और पार्टी नेता विजेंदर सिंह भी उनके साथ ओपन जीप में मौजूद रहे।
15 Jan 2025, 10:55:50 AM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates : समर्थकों संग पैदल मार्च कर नामांकन करने पहुंचे प्रवेश वर्मा
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करने के लिए भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा अपने समर्थकों के साथ पैदल ही रोड शो कर जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे।
15 Jan 2025, 10:38:45 AM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates : बीवी-बच्चों संग वाल्मीकि मंदिर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले ऊपर वाला बचाए
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates : आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल और बच्चों के साथ वाल्मीकि मंदिर पहुंचे हैं। यहां पूजा अर्चना के बाद केजरीवाल ने कहा कि अपना नामांकन दाखिल करने से पहले मैंने भगवान वाल्मीकि का आशीर्वाद लिया। इसके बाद मैं हनुमान मंदिर जाऊंगा। इस दौरान जब मीडिया कर्मियों ने उनसे उनके खिलाफ खतरे की खुफिया अलर्ट के बारे में पूछा तो केजरीवाल ने कहा, "ऊपर वाला बचाएगा..."
15 Jan 2025, 10:26:32 AM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates : कोविड में लोग दवाएं और घर मांग रहे थे, केजरीवाल शीश महल बना रहे थे : प्रवेश वर्मा
Delhi Assembly Election 2025 Live Updates : केंद्र द्वारा अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर कथित शराब घोटाला केस में मुकदमा चलाने के लिए ईडी को मंजूरी दिए जाने पर भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने कहा, "हम सभी जानते हैं कि अरविंद केजरीवाल ने कितना बड़ा पाप किया है। जब पूरी दुनिया में कोविड फैल रहा था, लोग मर रहे थे, उस समय वह शराब नीति बना रहे थे...जब लोग दवाइयां मांग रहे थे, घर मांग रहे थे, तब वह अपना 'शीश महल' बना रहे थे। दिल्ली की जनता ने जिस व्यक्ति को चुना, वह अपना 'शीश महल' बना रहा था, लेकिन लोगों को दवाइयां नहीं दे रहा था..."
15 Jan 2025, 10:20:49 AM IST
Delhi Election 2025 Live Updates : प्रवेश वर्मा ने नामांकन दाखिल करने से पहले वाल्मीकि मंदिर में की पूजा-अर्चना
Delhi Election 2025 Live Updates : नई दिल्ली सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने नामांकन दाखिल करने से पहले वाल्मीकि मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि मैं नामांकन दाखिल करने से पहले आशीर्वाद लेने आया हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं नई दिल्ली विधानसभा के लोगों के लिए काम कर पाऊंगा। अरविंद केजरीवाल हारने जा रहे हैं और भाजपा 8 फरवरी को अपनी सरकार बनाने जा रही है और इसी वजह से वह अपना संयम खो बैठे हैं।
15 Jan 2025, 10:10:01 AM IST
Delhi Election 2025 Live Updates : CM फेस को लेकर संदीप दीक्षित का AAP पर पलटवार
Delhi Election 2025 Live Updates : नई दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने CM फेस को लेकर आम आदमी पार्टी पर पलटवार करते कहा, "आप तो बताइए आपका सीएम उम्मीदवार कौन है...आम आदमी पार्टी का सीएम उम्मीदवार कौन है, इस पर सवाल उठ रहे हैं। इसके अलावा शराब घोटाले मामले में अरविंद केजरीवाल पर मुकदमा चलाने के लिए ईडी को मंजूरी दिए जाने पर संदीप दीक्षित ने कहा, "सीएजी रिपोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि यह 2000 करोड़ रुपये का घोटाला था...अगर उन्हें सौदे में इतना पैसा मिला है, तो पीएमएलए का मामला चलाया जाना चाहिए। यहां तक कि हाईकोर्ट ने भी कहा है कि आप द्वारा सीएजी रिपोर्ट को छिपाना दिखाता है कि वे बेईमान हैं।"
15 Jan 2025, 10:06:49 AM IST
Delhi Election 2025 Live Updates : दिल्ली की जनता विकल्प और विकास के लिए चुनाव लड़ रही : दुष्यंत गौतम
Delhi Election 2025 Live Updates : दिल्ली की करोल बाग विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दुष्यंत गौतम ने कहा, "...दिल्ली की जनता यह चुनाव लड़ रही है, विकल्प के लिए लड़ रही है, विकास के लिए लड़ रही है...और मुझे लगता है कि जब लोग चुनाव लड़ते हैं, तो नतीजे भी अच्छे आते हैं और भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है..."
15 Jan 2025, 10:04:48 AM IST
Delhi Election 2025 Live Updates : दिल्ली में कांग्रेस के नए मुख्यालय 'इंदिरा भवन' का उद्घाटन आज
Delhi Election 2025 Live Updates : दिल्ली में कांग्रेस के नए मुख्यालय 'इंदिरा भवन' का आज उद्घाटन होगा। हालांकि, यहां पार्टी के नए मुख्यालय को 'सरदार मनमोहन सिंह भवन' बताने वाले पोस्टर लगे गए हैं। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस के नए मुख्यालय 'इंदिरा भवन' पहुंच गई हैं।
15 Jan 2025, 09:43:10 AM IST
Delhi Election 2025 Live Updates : केजरीवाल और सिसोदिया के खिलाफ PMLA का केस चलाने की मंजूरी
सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर पीएमएलए एक्ट के तहत मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है।
15 Jan 2025, 09:31:37 AM IST
Delhi Election 2025 Live Updates : अरविंद केजरीवाल नामांकन दाखिल करने से पहले जाएंगे मंदिर
Delhi Election 2025 Live Updates : नई दिल्ली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल और भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा दोनों ही आज अपने नामांकन दाखिल करेंगे। केजरीवाल नामांकन दाखिल करने से पहले भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए बाल्मीकि मंदिर और हनुमान मंदिर भी जाएंगे।