दिल्ली डबल मर्डर मिस्ट्री का खुलासा, बेटे ने ही उतारा पिता-चाचा को मौत के घाट

Apr 07, 2026 07:35 pm ISTAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

दिल्ली के द्वारका जिले की पुलिस ने सनसनीखेज डबल मर्डर का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पिछले दिनों द्वारका के पास उत्तम नगर के मोहन गार्डन में हुई हत्याओं का आरोपी कोई और नहीं बल्कि घर बेटा ही था।

दिल्ली डबल मर्डर मिस्ट्री का खुलासा, बेटे ने ही उतारा पिता-चाचा को मौत के घाट

दिल्ली के द्वारका जिले की पुलिस ने सनसनीखेज डबल मर्डर का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पिछले दिनों द्वारका के पास उत्तम नगर के मोहन गार्डन में हुई हत्याओं का आरोपी कोई और नहीं बल्कि घर बेटा ही था। दिल्ली पुलिस को एक सूचना मिली थी कि 4 अप्रैल 2026 को एक घर के अंदर दो लोगों की बॉडी संदिग्ध हालात में मिली है। पुलिस के अनुसार, मरने वालों की पहचान 50 साल के देवेंद्र कुमार और उनके भाई अमित के रूप में हुई है। दोनों की बॉडी कमरे के अंदर पड़ी मिली, जहां चारों ओर शराब की बोतलें बिखरी हुई थीं और कमरा अस्त-व्यस्त हालत में था।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्राइम टीम और एफएसएल की मदद से वारदात वाली जगह का निरीक्षण कर मौके से सबूत जमा किया। दोनों बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए डीडीयू अस्पताल भेजा गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि दोनों की मौत शारीरिक हमले से लगी आंतरिक चोटों के कारण हुई। शुरुआती जांच में सामने आया कि घटना की रात घर के अंदर शराब पीने के बाद झगड़ा हुआ था। जांच के दौरान मृतक का बेटा 22 साल का ईश्वर वारदात के बाद से फरार पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की।

नशे की हालत में की हत्या

मकान मालिक 66 के नरेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने यह मकान करीब 10-12 दिन पहले देवेंद्र कुमार नाम के शख्स को 9,000 रुपए महीने किराए पर दिया था। 3 अप्रैल की रात करीब 11.30 बजे उन्हें झगड़े की सूचना मिली, जिसके बाद वह अपने बेटे के साथ मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने ईश्वर को नशे की हालत में पाया और उसे समझाकर वापस लौट आए। बाद में उन्हें सूचना मिली कि ईश्वर ने अपने पिता और चाचा की हत्या कर दी है। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने दोनों को मृत पाया।

आरोपी गिरफ्तार

कई दिनों की कड़ी मेहनत के बाद पुलिस ने आरोपी बेटा ईश्वर को 7 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। द्वारका पुलिस की सूझबूझ और लगातार लंबी जांच के बाद इस मर्डर मिस्ट्री की गुत्थी को सुलझा लिया गया।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।