छेड़छाड की, जान से मारने की दी धमकी; दिल्ली में उबर बाइक पर महिला से बदसलूकी

Mar 14, 2026 01:59 pm ISTAditi Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

दिल्ली के रोहिणी इलाके में गुरुवार रात उबर बाइक से सफर कर रही एक महिला के साथ ड्राइवर के छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। केएनकाटजू मार्ग थाने में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

छेड़छाड की, जान से मारने की दी धमकी; दिल्ली में उबर बाइक पर महिला से बदसलूकी

दिल्ली के रोहिणी इलाके में गुरुवार रात उबर बाइक से सफर कर रही एक महिला के साथ ड्राइवर के छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। केएनकाटजू मार्ग थाने में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पीड़िता एक कंपनी में सेल्स डिपार्टमेंट में काम करती है। पीड़िता ने मीटिंग में जाने के लिए दोपहर को रोहिणी सेक्टर-15 से पीतमपुरा के एमपी ब्लॉक मार्केट जाने के लिए उबर बाइक बुक की थी। मोबाइल ऐप पर ड्राइवर का नाम सचिन दिखाई दे रहा था। पीड़िता का आरोप है कि बाइक पर बैठने के कुछ ही देर बाद चालक महिला को गलत तरीके से छूने लगा।

​विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

​जब महिला ने चालक की हरकतों का विरोध किया तो आरोपी आक्रामक हो गया। उसने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और जानबूझकर गलत तरीके से बाइक चलाने लगा। घबराहट में जब पीड़िता ने बाइक रोकने को कहा तो आरोपी ने उसे शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी।

​रास्ता भटकते ही कूदने की धमकी दी

​शिकायत के अनुसार आरोपी चालक निर्धारित रास्ते को छोड़कर सुनसान दिशा में जाने लगा। अनहोनी की आशंका को देखते हुए महिला ने बहादुरी दिखाई और जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। उसने चलती बाइक से कूदने की चेतावनी दी, जिससे आरोपी घबरा गया। वह पीड़िता को पीतमपुरा के एफ-यू ब्लॉक स्थित सर्वोदय विद्यालय के पास छोड़कर मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी थोड़ी देर बाद लौटकर आया और धमकी देकर चला गया। पुलिस फिलहाल ऐप के डेटा और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की तलाश में जुटी है।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।