दिल्ली में ‘वर्क फ्रॉर्म होम’ वाला आदेश आ गया, प्राइवेट कंपनियों पर भी लागू; टाइमिंग में बदलाव समेत कई ऐलान

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सरकारी दफ्तरों में दो दिन वर्क फ्रॉर्म होम (WFH) रहेगा। उन्होंने निजी कंपनियों से भी इसे लागू करने को कहा है।

Delhi Chief Minister Rekha Gupta

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पेट्रोल-डीजल की बचत और वर्क फ्रॉर्म होम की अपील के बाद दिल्ली सरकार ने बड़ी घोषणा की है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सरकारी दफ्तरों में दो दिन वर्क फ्रॉर्म होम (WFH) रहेगा। उन्होंने निजी कंपनियों से भी इसे लागू करने को कहा है। सरकार ने ‘मेरा भारत मेरा योगदान’ अभियान के तहत कई तरह के उपायों की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की बचत के लिए सरकारी स्तर पर प्रत्येक सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम रहेगा। वहीं, निजी कंपनियों से भी यह कहा जाएगा कि दो दिन वर्क फ्रॉम होम किया जाए। WFH वाले दिनों में 100 फीसदी कर्मचारी घर से अपना काम करेंगे। हालांकि, आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं वाले विभागों को इससे अलग रखा गया है।

सीएम और मंत्रियों के वाहनों की संख्या में की गई कटौती का जिक्र करते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन के अधिक इस्तेमाल की बात कही। अधिकारियों के पेट्रोल में 20 फीसदी की कटौती की गई है। इसके अलावा प्रत्येक सोमवार को 'मंडे मेट्रो' डे रहेगा और मंत्री और अधिकारी ज्यादा से ज्यादा संख्या में इसका इस्तेमाल करेंगे।

दफ्तरों की टाइमिंग में बदलाव, जनता से भी एक अपील

दफ्तरों के समय में बदलाव किया गया है। दिल्ली सरकार के कार्यालय का समय 10 से 7.30 बजे तक काम करेंगे। वहीं निगम के दफ्तर सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे तक चलेगा। दिल्ली में जानता से अनुरोध है कि नो व्हीकल डे मनाएगी। सरकार अगले 6 महीने तक कोई गाड़ी नहीं खरीदेगी। एक से आठ ग्रेड तक कर्मचारियों को सरकार से दस फीसदी अतिरिक्त अलाउंस दिया जाएगा यदि वह पचीस फीसदी अलाउंस का खर्च सार्वजनिक परिवहन पर करें।

कॉलेज से कोर्ट तक ऑनलाइन की अपील

29 कॉलोनी में 58 बसें लगाई जाएंगी जो सरकारी कर्मचारियों को उनके घर से मेट्रो स्टेशन तक पहुंचाने का काम करेगी। पचास फीसदी बैठकें ऑनलाइन की जाएंगी विश्वविद्यालय और कॉलेज से भी ऑनलाइन मॉड में पढ़ाई का अनुरोध किया जा रहा है। कोर्ट से भी ऑनलाइन मॉड में सुनवाई की अपील की गई है।

विदेश नहीं जाएंगे मंत्री-अधिकारी

रेखा गुप्त सरकार ने कहा है कि कोई मंत्री या अधिकारी अगले एक साल तक विदेश नहीं जायेंगे। सभी कार्यक्रम विदेश जाने के स्थगित कर दिए गए हैं। अगले तीन महीने बड़े इवेंट नहीं होंगे। दिल्ली के लिए विशेष ट्रैवल प्रोग्राम बनाए जाएंगे ताकि बाहर के लोग यहां आ सकें। सभी मॉल आदि में मेक इन इंडिया के प्रोडक्ट लगाए जाएंगे। दिल्ली सरकार इंडिया मेड प्रोडक्ट को ही प्राथमिकता देगी।

जनता को किया जाएगा जागरूक

90 दिनों तक दिल्ली में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा जिसमे लोगों को ईंधन बचाने, सार्वजनिक परिवहन इस्तेमाल करने के लिए लोग शपथ लेंगे।

बिजली की खपत भी कम की जाएगी

सरकार ने कहा है कि बिजली की खपत को भी कम करने का प्रयास किया जाएगा। सभी दफ्तरों में 24 से 26 डिग्री पर चलाए जाएगा। वहीं, दफ्तरों के खाली होते ही लाइट बंद करने वाले स्विच लगाए जाएंगे ताकि बिजली की बर्बादी नहीं हो।

रिपोर्ट- अमित झा

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली में आ गया ‘वर्क फ्रॉर्म होम’ वाला आदेश, प्राइवेट कंपनियों पर भी होगा लागू