दिल्ली में एकबार फिर तंदूर जैसी गर्मी, तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचा; गुरुवार को मौसम रहेगा कूल-कूल

Sourabh Jain भाषा, नई दिल्ली
share

मौसम विभाग ने गुरुवार को शहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान न्यूनतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

दिल्ली में एकबार फिर तंदूर जैसी गर्मी, तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचा; गुरुवार को मौसम रहेगा कूल-कूल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली बुधवार को भीषण गर्मी की चपेट में रही, इस दौरान लोधी रोड जैसे कुछ इलाकों में लू की स्थिति दर्ज की गई, जबकि कई स्टेशनों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की तरफ से जारी आंकड़ों की बात करें तो शहर के प्रमुख मौसम केंद्र रिज में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक था, जबकि आयानगर में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक था।

अन्य स्टेशनों की बात करें तो, सफदरजंग में अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक था। लोधी रोड में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक था और पालम में भी 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक था।

कहां कितना रहा न्यूनतम तापमान?

सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम था। पालम में न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रिज में 27.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। लोधी रोड में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुरुवार को शहर में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने गुरुवार को शहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान न्यूनतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मध्यम श्रेणी में है एयर क्वालिटी इंडेक्स

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में है और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 190 है। CPCB के मानकों के अनुसार, शून्य से 50 के बीच का AQI "अच्छा", 51 से 100 के बीच "संतोषजनक", 101 से 200 के बीच "मध्यम", 201 से 300 के बीच "खराब", 301 से 400 के बीच "बहुत खराब" और 401 से 500 के बीच "गंभीर" माना जाता है।

प्रधानमंत्री ने की लोगों से स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अपील

इस बीच देश में प्रचंड गर्मी और लू के दौर को देखते हुए प्रधानमंत्री ने देशवासियों से सावधानी बरतने और सभी मंत्रालयों से जनता को गर्मी और लू से बचाने के लिए हर संभव उपय करने का आह्वान किया है। उन्होंने लोगों से लू और गर्मी से बचने के लिए पूरी सावधानी बरतने और अपने साथ साथ दूसरे लोगों का भी ध्यान रखने की अपील की। साथ ही उन्होंने लोगों से पशु-पक्षियों के लिए भी घरों , दफ्तरों और दुकानों के बाहर बर्तन में पानी रखने की अपील की तथा लोगों से पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, बाहर निकलते समय पानी साथ रखने और अत्यधिक गर्मी की स्थिति में दूसरों को पानी देकर उनकी मदद करने का सुझाव दिया है।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।